{"_id":"65aef29e6a945c54ac049a54","slug":"the-beauty-of-streets-increased-due-to-processions-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-12125-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शोभायात्राओं से बढ़ी गली-मोहल्लों की शोभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शोभायात्राओं से बढ़ी गली-मोहल्लों की शोभा
Tue, 23 Jan 2024 04:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
टाउनहॉल में रामोत्सव पर सोभायात्रा निकालते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। सड़क, मोहल्लों और गलियों में सोमवार को दिनभर रामभक्तों की टोलियां हाथ में भगवा झंडा लिए और जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए दिखे। शहर में कई जगह भजन-कीर्तन के साथ शोभायात्राएं निकाली गईं।
चौक क्षेत्र में सैकड़ों युवाओं ने वाहनों के साथ शोभायात्रा निकाली। इसमें भाजपा नेता वैभव खन्ना के नेतृत्व में युवा जय श्री राम के उद्घोष करते हुए और डीजे पर बज रहे भजनों पर नृत्य करते चल रहे थे। सदर बाजार क्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा निकाली। लाल इमली चौराहा से होकर गुजरी शोभायात्रा में बच्चे व महिलाएं भी शामिल रहे। इंदिरा नगर कॉलोनी, बहादुरगंज, खिरनीबाग, गदियाना व जलालनगर में छोटे बच्चे व युवा टोलियां बनाकर निकले।