फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The ancient temple of Shitala Devi will be beautified

Shahjahanpur News: शीतला देवी के प्राचीन मंदिर का होगा सुंदरीकरण

Thu, 19 Sep 2024 03:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 19 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
The ancient temple of Shitala Devi will be beautified
कांट स्थित प्राचीन माता शीतला देवी का मंदिर। संवाद
कांट। नगर के प्राचीन माता शीतला देवी मंदिर को प्रदेश सरकार की वंदन योजना के तहत भव्य स्वरूप दिया जाएगा। मंदिर के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस बजट से न केवल मंदिर परिसर का स्वरूप निखारा जाएगा, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए परिक्रमा मार्ग निर्मित कराने के साथ अन्य कई अत्याधुनिक सुविधाएं जुटाई जाएंगी।
विज्ञापन

बता दें कि यह मंदिर सन 1860 में तत्कालीन राजा शीतल देव ने निर्मित कराया था। बताते हैं कि वह शीतला माता में असीम श्रद्धा रखते थे। उनका नाम भी शीतला माता के प्रति उनके अनुराग को दर्शाता है। इसीलिए उन्होंने यह मंदिर माता शीतला देवी को समर्पित किया। मंदिर के महंत पं. योगेश शर्मा के अनुसार जहां मंदिर स्थित है, वहां कभी पुराना खेड़ा (टीला) था। मंदिर की ऊंचाई से ही उसकी प्राचीनता का बोध होता है। वर्ष की हर अमावस्या को मंदिर पर श्रद्धालुओं का मेला लगता है। इसमें आसपास के गांवों समेत दूरदराज से सैकड़ों श्रद्धालु आकर माता के दर्शन करते और मनौती मांगते हैं। महंत के अनुसार सच्चे मन से मांगी हुई मनौती पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन

इसके तहत नगर के मुख्य मार्ग से मंदिर तक सीसी मार्ग निर्मित होगा, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 39 लाख रुपये होगी। पेयजल व्यवस्था, भक्तों के बैठने का स्थान, हाईमास्ट लाइट, वाटर कूलर आदि सुविधाएं जुटाने के साथ रोशनी के बेहतर प्रबंध किए जाने हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विश्रामालय भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed