फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The accused of killing a bovine animal surrendered in the court and went to jail.

Shahjahanpur News: गोवंशीय पशु को मारने के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, गया जेल

Fri, 21 Nov 2025 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The accused of killing a bovine animal surrendered in the court and went to jail.
खुटार (शाहजहांपुर)। गांव बेला और तुलापुर के बीच गोवंशीय पशु को मारने के आरोपी गांव केसरपुर का कमरुल मैलानी थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के एक मुकदमे में जारी वारंट के आधार पर लखीमपुर कोर्ट में हाजिर हो गया। दूसरा आरोपी छोटे भी सेहरामऊ उत्तरी थाने से गैंगस्टर एक्ट के पुराने मामले में शाहजहांपुर कोर्ट में हाजिर हो गया। दोनों आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

नौ नवंबर की रात को तुलापुर में माइनर के पास एक गोवंशीय पशु की हत्या कर दी गई थी। खाल, सिर और अन्य अवशेष मिले थे। हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर गोवध अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

11 नवंबर की रात पुलिस ने घटनास्थल के पास ही मुठभेड़ में गांव जादौंपुरकलां निवासी मुजीबुर्रहमान उर्फ नेता घायल हो गया। नेता के साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग गए थे। पुलिस के अनुसार पशुओं की हत्या में पूरनपुर के मोहल्ला रजागंज का जावेद उर्फ करिया, जफर, मूलरूप से केसरपुर और वर्तमान में पूरनपुर के रजागंज का कमरुल, केसरपुर का भूरे खां और मुजीबुर्रहमान का ससुर छोटे भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के डर से कमरुल लखीमपुर और छोटे शाहजहांपुर की कोर्ट में हाजिर हो गए। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया की कोर्ट की अनुमति से छोटे से कोर्ट परिसर में ही पूछताछ की गई। एक टीम लखीमपुर जाकर कोर्ट की अनुमति लेकर कमरुल से भी पूछताछ करेगी। अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed