फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The 117 nominations for 13 wards of the District Panchayat

जिला पंचायत के 13 वार्डों के लिए हुए 117 नामांकन

Tue, 29 Sep 2015 12:00 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 29 Sep 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
The 117 nominations for 13 wards of the District Panchayat
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए पर्चा भरने वालों की होड़ लगी रही। कलक्ट्रेट पर कड़ी सुरक्षा के बीच अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कक्ष में जिला पंचायत के विभिन्न वार्डों के लिए 117 नामांकन पत्र जमा किए गए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत द्वारा घोषित निर्वाचन समय सारिणी के अनुसार पहले चरण में सिंधौली, बंडा, खुटार, पुवायां और निगोही के वार्ड 16 आंशिक के लिए  सोमवार को पहले दिन सुबह आठ बजे से प्रत्याशी और उनके समर्थक कलक्ट्रेट के बाहर जमा होने लगे। सुरक्षा के लिहाज कलक्ट्रेट में पुलिस के तीन घेरे बनाए गए। कलक्ट्रेट गेट पर तैनात सीओ सिटी कृष्ण गोपाल यादव ने समर्थकों को बाहर रोक लिया और केवल प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक को ही आरओ कक्ष तक जाने की इजाजत दी गई।
विज्ञापन

बावजूद इसके कुछ पार्टी समर्थित प्रत्याशी अपनी हनक में कई प्रस्तावकों के साथ कलक्ट्रेट कैंपस में दाखिल हो गए। जो लोग प्रस्तावकों की संख्या के अनुरूप नामांकन के कई सेट लेकर गए, सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जेपी तिवारी ने केवल उन्हीं को आरओ कक्ष में जाने दिया। दोपहर दो बजे तक बमुश्किल दो दर्जन नामांकन पत्र जमा हो पाए, लेकिन बाद में उम्मीदवारी के पर्चे दाखिल करने में एकाएक तेजी आ गई। शाम चार बजे नियत समय सीमा से पहले तक इतने प्रत्याशी और प्रस्तावक पहुंच गए, कि उन्हें अपनी बारी के लिए करीब एक घंटे तक आरओ कक्ष में इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन कराने वालों में
यह लोग रहे प्रमुख
प्रथम चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वालों में बसपा के एमएलसी जयेश प्रसाद के भाई जीवेश प्रसाद, सपा समर्थित सुरजन लाल व सावित्री देवी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह, कांग्रेस विधायक चेतराम के पुत्र नीरज कुमार, पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह की बहन अंजली देवी, सपा समर्थक रोशन बेग और बसपा समर्थित शकील खां, राम लड़ैते गौतम, दलजीत सिंह उर्फ राजा बरौना, मनोज त्रिवेदी, विजयपाल सिंह, रमाकांत गौतम व राजेश्वर सिंह प्रमुख रहे।


दिलचस्प रहा जीवेश के
समर्थकों का जुलूस
बसपा के एमएलसी जयेश प्रसाद के भाई जीवेश प्रसाद के नामांकन जुलूस में समर्थकों का नजारा इस मायने में दिलचस्प रहा कि उसमें बसपाइयों से अधिक कांग्रेसी चेहरे दिखे। कांग्रेसी दिग्गज बाबासाहब के जमाने से प्रसाद परिवार के करीबी रहे बाबर खां उनके प्रस्तावक बने। खास यह भी है कि बसपा नेतृत्व जीवेश को पार्टी समर्थित प्रत्याशी मानने से गुरेज कर रहा है। जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह के अनुसार उन्होंने जिस वार्ड से पर्चा दाखिल किया, वहां से आलोक सिंह को पार्टी समर्थित उम्मीदवार तय किया गया है।


ढोल बाजे के साथ प्रत्याशियों के साथ पहुंचे समर्थक
जिला पंचायत सदस्य पद का नामांकन कराने के लिए कई प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों का हुजूम ढोल बाजे के साथ कलक्ट्रेट तिराहे पर पहुंचा। हालांकि, पुलिस ने उन्हें वहीं बनाए गए बाहरी बैरियर पर ही रोक लिया।


जिला पंचायत वार्ड वार नामांकन पर एक नजर
------------------------------------------
  स्थान           वार्ड संख्या         नामांकन         
0 पुवायां प्रथम           07                    15
0 पुवायां द्वितीय          08                    09
0 पुवायां तृतीय           09                    14
0 सिंधौली प्रथम          10                    14
0 सिंधौली द्वितीय         11                    11
0 सिंधौली तृतीय          12                    14
0 निगोही चतुर्थ आंशिक   16                    02
0 खुटार प्रथम             01                    03
0 खुटार द्वितीय            02                    03
0 बंडा प्रथम              03                    14
0 बंडा द्वितीय             04                    07
0 बंडा तृतीय              05                    05
0 बंडा चतुर्थ              06                    06



314 सीटों के लिए  682 बीडीसी पर्चे दाखिल
सिंधौली, बंडा, खुटार और पुवायां ब्लाक मुख्यालयों पर क्षेत्र पंचायत सदस्य की 314 सीटों के लिए पहले दिन 682 नामांकन पत्र जमा किए गए। अधिकारियों के अनुसार सिंधौली ब्लॉक में 214, बंडा में 224, खुटार में 93 और पुवायां में 151 उम्मीदवारों ने बीडीसी के पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed