{"_id":"126f1837325bac0529a4feb9ade03e37","slug":"that-fast-worker-health-impaired-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन करती कार्यकर्ता का स्वास्थ्य बिगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन करती कार्यकर्ता का स्वास्थ्य बिगड़ा
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को फसली नुकसान का मुआवजा दिलाने सहित सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने और किसानों को पुलिस उत्पीड़न से बचाने आदि मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में चार दिन से भूख हड़ताल पर डटीं भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) की विकलांग कार्यकर्ता रामप्यारी का स्वास्थ्य शनिवार को बिगड़ गया। इस संबंध में यूनियन के मंडल महासचिव रमेशचंद्र गुप्ता ने राज्यपाल के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर अवगत करा दिया है।
बीते बुधवार से भाकियू के कई कार्यकर्ता उपरोक्त मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर डटे हैं। इनमें सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव करसाई के रहने वाले श्रीकृष्ण यादव की पत्नी रामप्यारी भी शामिल हैं। उन्होंने अपनी पैतृक जमीन पर मृतक बहन के बेटों द्वारा कब्जा किए जाने के मामले में सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस के उदासीन रवैये को मुद्दा बनाकर भूख हड़ताल कर रखी है।
प्रशासन स्तर के किसी भी अधिकारी द्वारा भूख हड़ताल को अनदेखा किए जाने पर भाकियू जिलाध्यक्ष ने बीते दिन मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की घोषणा की। शुक्रवार को देर रात जिलाध्यक्ष अन्य कई पदाधिकारियों के साथ महापंचायत में शामिल होने मथुरा रवाना हो गए। इधर, कलक्ट्रेट के धरना स्थल पर रामप्यारी समेत राजरानी, शेर सिंह, शिवदास यादव, शिवाधार मिश्रा, ओमप्रकाश और श्रीपाल सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पांचवें दिन भी भूख हड़ताल जारी रखी।
विज्ञापन
राम प्यारी को सुबह से कमजोरी सताने लगी तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें लिटा दिया। दोपहर को रामप्यारी ने घबराहट और बेचैनी की शिकायत की। इस पर मंडल महासचिव ने ज्ञापन के जरिये इसकी सूचना सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय को दी। ज्ञापन में कहा गया है कि पुलिस उत्पीड़न की शिकार विकलांग कार्यकर्ता रामप्यारी का स्वास्थ्य निरंतर गिरने से यूनियन कार्यकर्ताओं में रोष पनप रहा है। धरना स्थल पर मौजूद यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि हड़ताल के दौरान किसी कार्यकर्ता के साथ कोई अनहोनी होने पर प्रशासन जवाबदेह होगा।