फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thanks to Riyan's batting performance, the Warriors emerged victorious.

Shahjahanpur News: रियान की बल्लेबाजी के दम पर वॉरियर्स विजयी

Wed, 24 Dec 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Thanks to Riyan's batting performance, the Warriors emerged victorious.
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में मैच के दौरान शॉट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शाहजहांपुर वॉरियर्स ने इरफान अकादमी को छह विकेट से हरा दिया। रियान की शानदार पारी ने अपनी टीम को जीत तक पहुचाया।
विज्ञापन


जीएफ कॉलेज के मैदान पर इरफान अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। नितिन मौर्या ने 32 और मृत्युंजय ने 26 रनों का योगदान दिया। टीम ने 122 रन बनाए। वॉरियर्स के गेंदबाज सत्येंद्र मिश्रा व नवजोत ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए शाहजहांपुर वॉरियर्स की टीम ने पांच विकेट खोकर मैच को जीत लिया। रियान ने 36 व सिद्धू ने 29 रनों का योगदान दिया। अकादमी के गेंदबाज राघव मौर्य ने तीन विकेट प्राप्त किए। मैच के अंपायर देव कुमार व रिजवान थे। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि बुधवार का अंतिम लीग मैच क्राउन क्लब व रिजवान स्पोर्टिंग के मध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
निगोही रॉयल्स ने सुपर जायंंट्स को सात विकेट से पराजित किया
निगोही। पुवायां मार्ग की राइस मिल के मैदान पर आयोजित निगोही प्रीमियर लीग (एनपीएल) टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को निगोही रॉयल्स और निगोही सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला गया। यह मैच निगोही रॉयल्स ने रजनीश वर्मा के शानदार क्षेत्ररक्षण और बल्लेबाजी की बदौलत सात विकेट से जीत लिया।
रजनीश को मैच ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इससे पहले, निगोही रॉयल्स के कप्तान अनिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया, जो कि बाद में बिल्कुल सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर जायंटस की टीम 17.2 ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 112 रन बना सकी। इसमें आसिफ अली ने 13 और अभिषेक ने 12 रनों का योगदान दिया। रॉयल्स के लिए रजनीश वर्मा ने चार और नितिन ने तीन विकेट चटकाए।

जवाब में बल्लेबाजी करते हुए निगोही रॉयल्स की टीम ने 16.2 ओवर में ही रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें डॉलर सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 42 रन और रजनीश ने नाबाद 23 रन बनाए। सुपर जायंटस की ओर से अशर, अभिषेक और दीपक राठौर ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed