फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   TET will march to Delhi Degree

दिल्ली कूच करेंगे टीईटी डिग्रीधारक

Sun, 27 Sep 2015 09:10 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 27 Sep 2015 09:10 PM IST
विज्ञापन
TET will march to Delhi Degree
यूपीटीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक मल्हार तिराहा स्थित न्यू वे इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेज में हुई। इसमें पहुंचे टीईटी डिग्रीधारकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर में दो अक्तूबर को होने  वाले धरना-प्रदर्शन में पहुंचने की रणनीति तैयार की। इसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन के प्रदेश नेतृत्व से निर्देश मिलने पर जिले से करीब पांच सौ से अधिक टीईटी डिग्री धारक धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि बीएड और बीटीसी कर चुके टीईटी डिग्रीधारक दिल्ली कूच करने के लिए तैयारी कर लें। शंकरलाल ने कहा कि सभी एकजुट होकर अपनी ताकत का परिचय कराएं, जिससे सरकार हमें नियुक्ति देने को मजबूर हो जाए। बैठक में खालिद हसन, सिकंदर अली, रामनिवास, प्रेमपाल, भूमिपाल, अवधेश शुक्ला, अमित कनौजिया, सचिन कुमार, भानु प्रताप सिंह, अवधेश पाल, राकेश पाल, अशोक मिश्रा, शिवप्रताप सिंह, रामकुमार, मोहम्मद इस्लाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिक्षकों के पद पर भर्ती की मांग करेगा टीईटी मोर्चा
पुवायां। रविवार को नगर के हरेराम पक्का तालाब पर टीईटी मोर्चा की बैठक में दो अक्तूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ब्लाक अध्यक्ष लोकेंद्र मलिक ने कहा कि एक अक्तूबर को मोर्चा से जुड़े सभी लोग दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे और दो अक्तूबर को दिल्ली में जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश में शिक्षकों के रिक्त पड़े चार लाख पदों पर योग्य शिक्षकों की नियुक्त की मांग की जाएगी।
बैठक में दीपक कश्यप, संजय प्रताप सिंह, सुधीर मोहन बाजपेयी, लालाराम, रामलड़ैते, संजीव कुमार, राजीव शर्मा, रजनीश शुक्ल, शोभित श्रीवास्तव, विजय कनौजिया, पंकज, मुकेश कुमार, रामसुख, विपिन गुप्ता, धर्मेंश गुप्ता, फिरासत, विजय कनौजिया, मनोज मिश्रा, प्रदीप कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।


प्रदर्शन में दिल्ली पहुंचें शिक्षा मित्र
मीरानपुर कटरा। शिक्षा मित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक में पांच अक्तूबर को दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की गई।
नगर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुई बैठक में तय हुआ कि दिल्ली में पांच अक्तूबर को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के विरोध में होने जा रहे धरना-प्रदर्शन में पहुंचकर अपनी ताकत का अहसास करा दें। बोले: जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में ब्रजेश यादव, मुकेश गंगवार, सुरेंद्र पाल, प्रभाकर सिंह, विवेक शर्मा, रेनू पाल आदि शिक्षा मित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed