{"_id":"9a198435e44894c4a5e1f754c7aea4cd","slug":"tet-and-board-exams-passed-friday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी और बोर्ड परीक्षा की तैयारी में बीता शुक्रवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी और बोर्ड परीक्षा की तैयारी में बीता शुक्रवार
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 22 Jan 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी माह में शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा और टीईटी परीक्षा की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। शुक्रवार को डीआईओएस कमलाकर पांडेय दोनों परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे रहे।
डीआईओएस ने बताया कि दो फरवरीे को होने वाली प्रदेश स्तरीय टीईटी परीक्षा जिले में 11 केेंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा में लगभग 12 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली सुबह 10 से साढ़े बारह बजे तक और द्वितीय पाली अपरान्ह ढाई से पांच बजे तक रहेगी। पहली पाली में लगभग 7874 और द्वितीय पाली में 4626 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं, यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों का काम तेज गति से चल रहा है। डीआईओएस ने कहा कि दोनों परीक्षाएं काफी अहम हैं, लिहाजा परीक्षाओं की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखना बहुत आवश्यक है। बताया: बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों के फोटोयुक्त पहचान पत्र बनाने का काम भी शुरू किया जा चुका है।