फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   tendua

जमालपुर गांव में तेंदुआ दिखा, कुत्ता और बछड़े को बनाया शिकार

Sun, 29 Aug 2021 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
tendua
ेंदुआ के पग मार्क । - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विकासखंड भावलखेड़ा के गांव जमालपुर में तेंदुआ देखा गया है। तेंदुए ने एक कुत्ते और बछड़े का शिकार कर लिया। वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जांच की। पगमार्क तेंदुआ के ही होने की पुष्टि हुई है। टीम ने ग्रामीणों को सतर्क किया है। इलाके में दो कैमरे लगवा दिए हैं।
विज्ञापन

जमालपुर में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा था। वह नदी में पानी पी रहा था। शुक्रवार को तेंदुआ ने कुत्ता व बछड़े का शिकार कर लिया। उन्हें खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। काफी संख्या में ग्रामीण खेत के पास पहुंचे तो तेंदुआ गुर्राने लगा। इसके बाद ग्रामीण भाग आए और वन विभाग को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी सदर आरपी सिंह टीम के साथ पहुंचे और फिर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन

रिहायशी इलाके से काफी दूर तेंदुआ के पगमार्क दिखे। तेंदुआकी पुष्टि होने के बाद वन विभाग ने गांव में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों को झुंड में जाने, बच्चों को घर से न निकलने देने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा वन विभाग की चार सदस्यीय टीम को गांव में लगातार नजर करने के लिए तैनात किया है। जिस स्थान पर तेंदुआ के पगमार्क मिले हैं, वहां कैमरे भी लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमालपुर गांव में तेंदुआ के होने की पुष्टि हुई है। उसके पगमार्क वहां पाए गए हैं। जिस स्थान पर तेंदुए की मौजूदगी है, वह रिहाइशी इलाका नहीं है। फिर भी आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। चार सदस्यी टीम गांव में रहकर मॉनिटरिंग कर रही है। दो कैमरे भी लगाए हैं। जरूरत पड़ने पर पिंजड़ा भी लगवाया जाएगा।
आदर्श कुमार, डीएफओ, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed