फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tenant arrested with stolen goods; search on for sister.

Shahjahanpur News: चोरी के माल के साथ किरायेदार गिरफ्तार, बहन की तलाश

Wed, 08 Jul 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Tenant arrested with stolen goods; search on for sister.
चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी समीर। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे कान्हा गोशाला के पास से चोरी के माल के साथ मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी समीर को गिरफ्तार किया। चोरी में उसका सहयोग करने वाली उसकी बहन की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि 26 जून को समीर, मायशा, शहजाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पीड़िता ने बताया था कि तीनों लोग उनके घर पर किराये पर रहते थे। उनकी अनुपस्थिति में आठ हजार रुपये की नकदी व ज्वेलरी चोरी हो गई। पकड़े गए आरोपी समीर ने पूछताछ में बताया कि वह व उसकी बहन ने मिलकर मकान मालकिन के घर की अलमारी का लॉक तोड़कर चोरी की।
विज्ञापन

सोने के जेवर चोरी कर उसके बदले नकली जेवर रख दिए। उन्हीं चोरी हुए सोने के जेवर से एक टुकड़ा मिला, जिसे बेचने बाराबंकी जा रहा था। शेष चोरी के जेवर के बारे में बहन मायशा को जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed