फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ten percent additional staff engaged in election duty

कोरोना का खौफ: चुनाव ड्यूटी में लगाए गए दस फीसदी अतिरिक्त कर्मचारी

Wed, 02 Feb 2022 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ten percent additional staff engaged in election duty
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण को देखते इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन कोविड प्रोटोकॉल के तहत सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए मतदेय स्थलों और मतदान केंद्रों की संख्या पहले ही बढ़ाई जा चुकी है। बढ़े हुए बूथों और केंद्रों के लिए अतिरिक्त कर्मचारी जुटाने के साथ रिजर्व पोलिंग पार्टियों के लिए भी कई विभागों के कर्मचारी आरक्षित हो चुके हैं। इसके बावजूद मतदान के दिन किसी कर्मचारी के ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाने की दशा में आपात स्थिति में ड्यूटी के लिए दस फीसदी अतिरिक्त कर्मचारी लगाए हैं।
विज्ञापन

पिछले विधानसभा चुनाव में जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में 1774 मतदान केंद्र और 2424 मतदेय स्थल (बूथ) बनाए गए थे। तब एक बूथ पर अधिकतम 1500 मतदाता समायोजित किए थे। यही नहीं, एक मतदान केंद्र पर पांच से सात बूथ बनाए थे। इस बार आयोग ने एक बूथ से अधिकतम 1200 मतदाता जोड़ने और पांच बूथ से अधिक बूथ होने पर उनके लिए पृथक मतदान केंद्र बनाने के निर्देश दिए हैं। इसका अनुपालन करते हुए प्रशासन ने जिले की सभी सीटों पर 209 अतिरिक्त बूथ और 17 मतदान केेंद्र सृजित किए हैं। मतदान के दिन बूथों पर सामाजिक दूरी बनाने के लिए मतदाताओं को छह फीट की दूरी पर खड़ा करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

हर बूथ पर पीठासीन अधिकारी सहित औसतन चार मतदान कर्मचारी तैनात होंगे। यही नहीं, कुल निर्वाचन कर्मचारियों के सापेक्ष 15 प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व ड्यूटी के लिए आरक्षित किए हैं। इसके लिए प्रभारी अधिकारी/सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने विभिन्न विभागों से 12376 कर्मचारी लिए हैं। इनमेें से 10532 कर्मचारी बूथों पर ड्यूटी करेंगे, 1580 रिजर्व श्रेणी में रहेंगे और शेष को आपात स्थिति के लिए प्रतीक्षारत रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में हो रहे मतदान के लिए कर्मचारियों की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। 11607 कर्मचारियों को पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी (प्रथम से चतुर्थ तक) नामित किया जा रहा है। रिजर्व ड्यूटी के अलावा दस प्रतिशत अतिरिक्त कर्मचारी निर्वाचन कार्य के लिए चयनित किए हैं। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्वाचन ड्यूटी के लिए चिह्नित किया है, उनका स्पेशल वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। -श्याम बहादुर सिंह, प्रभारी अधिकारी (निर्वाचन कार्मिक)/मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed