{"_id":"c0942e3fbe8fbed7e422a9e8cb2d3a70","slug":"ten-couples-tied-the-knot-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिणय सूत्र में बंधे दस जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिणय सूत्र में बंधे दस जोड़े
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 14 Jun 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
कोरी समाज कल्याण सेवा समिति के बैनर तले प्रथम सामूहिक विवाह समारोह धूूमधाम से आयोजित किया गया। परिचय सम्मेलन के बाद दस परिवारों के युवा वैवाहिक कार्यक्रम के लिए तैयार हुए। दसों जोड़ों ने सामूहिक जयमाल के बाद अग्नि के सात फेरे लेकर विधि-विधान से गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में सहयोग देने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
गांधी भवन में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन समिति के प्रांतीय कोषाध्यक्ष भीखमलाल ने किया। प्रथम वैवाहिक कार्यक्रम में ऊधम सिंह नगर की नगर निगम महापौर सोनी कोली ने भी उपस्थिति दर्ज कराकर समारोह को भव्यता प्रदान की। प्रांतीय अध्यक्ष राम स्वरूप की अध्यक्षता में हुए समारोह में मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती कोली, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश एसएसएटी आयोग के सदस्य नरेश चंद्र शंखवार, सुशील कोली, भीखमलाल, रामरतन कोरी, हीरालाल सुमन, गेंदनलाल आदि ने समारोह के प्रयास की सराहना करते हुए इसे एकता का प्रतीक बताया और आशा व्यक्त की इससे समाज एकजुट होकर आगे बढ़ेगा।
समारोह में दूर-दूर से समाज की महिलाएं और पुरुष जुटे और एक-दूसरे से परिचय किया। जिलाध्यक्ष सतेंद्र पाल कोरी, राम औतार और रंजन के संयुक्त संचालन में हुए कार्यक्रम की व्यवस्था में हरद्वारी लाल, रामचंद्र, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, मुन्नालाल, सदा देवी, राज कुमार, रामदास, प्रभात कुमार, नगराध्यक्ष मनीष कुमार, रत्नेश्वर दास, रवि कमल, चंद्रपाल, रवि कैथवार, राम गोपाल, सुशील कुमार, अजय पाल, सुरेश कुमार, महेंद्र पाल, पप्पू, नेमपाल, सियाराम, राजाराम, पीडी शंखवार, ऋषिपाल, तुलसीराम, मदनपाल, विजलेश कुमार, राम औतार आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
कौन-किसका बना जीवन साथी
कोरी समाज के पहले सामूहिक विवाह समारोह में मित्रू लाल ने सरोजनी, शालू ने प्रीति, अरुण कुमार ने सुमन कुमारी, मुकुल कांत ने पूजा, भारत ने बबली, संतोष कुमार ने माधुरी, अनुज कुमार ने क्रांति, रतीराम ने रिंकी, सोनू कैथवार ने शिव देवी और उमेश चंद्र ने मीरा देवी को जीवन साथी बनाया।
बैठक में सामूहिक विवाह पर दिया गया बल
तिलहर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक आवश्यक बैठक गांव कनेंग में जिलाध्यक्ष शिवनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें वक्ताओं ने क्षत्रियों से आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को एकजुट रखने की अपील की। युवा जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने सामूहिक विवाह कराने पर बल दिया, सत्यप्रकाश सिंह ने स्वजातीय लोगों से मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान रविंद्र सिंह बंडा, राजीव सिंह तोमर, विजय कुमार, अनुराग सिंह, अशोक सिंघ, अखिलेश्वर सिंह, हरिओम चौहान, मिथिलेश्वर सिंह, एके सिंह, आरेंद्र कुमार, आदि लोग मौजूद रहे। संचालन शशिपाल सिंह ने किया।