{"_id":"65a99d80d06e15559d0575b6","slug":"temperature-rises-no-respite-from-cold-for-two-more-days-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-11874-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तापमान बढ़ा, ठंड से अभी दो दिन और राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तापमान बढ़ा, ठंड से अभी दो दिन और राहत नहीं
Fri, 19 Jan 2024 03:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
ठंड से बचाने के लिए बच्चे को गर्म कपड़े में लपेट कर ले जाता व्यक्ति। संवाद
शाहजहांपुर। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बृहस्पतिवार को वृद्धि तो हुई, फिर भी ठंड कम नहीं हुई। दिन और रात के तापमान में महज चार डिग्री सेल्सियस का फासला होने से लोग कंपकंपाते रहे। अभी दो दिन ठंड से राहत की संभावना नहीं है। इधर, कोहरे के कारण आलू की फसल में झुलसा रोग लगने से किसान परेशान हैं।
बुधवार को अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। बृहस्पतिवार सुबह बादल होने की वजह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। दिन में तीन बजे के बाद हल्की धूप निकली लेकिन गलन के आगे बेअसर रही। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, बुधवार को अधिकतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 जनवरी तक सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। गलन के साथ कोहरा भी घना होगा।
-- -- -- -
आलू में लगने लगा झुलसा और सरसों में सफेद रतुआ
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि लगातार कोहरा और पाला पड़ने से आलू की फसल झुलसा रोग की चपेट में आ रही है। इससे फसल की पत्तियां सिकुड़ रही हैं। इससे बचाव के लिए रीडोमील एमजेड-78 दवा दो ग्राम प्रति लीटर के हिसाब से फसल में स्प्रे कर सकते हैं। 15 दिन के अंतर पर इसका दोहराव करें। सरसों में पीला रतुआ और माहू लगने का खतरा बढ़ गया है। इसके बचाव के लिए मैंकोजेब का छिड़काव करें। फसल में नमी बनाए रखें। टमाटर और मटर में भी झुलसा रोग लगने का खतरा है। इसमें भी मैंकोजेब का छिड़काव करें जब तक मौसम में बदलाव नहीं आता तब तक काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। फिलहाल, गेहूं की फसल के लिए मौसम ठीक है।
विज्ञापन
-- -- -- --
छह बीघा आलू की फसल की है। पाला और कोहरा गिरने से फसल खराब हो रही है। इससे काफी नुकसान होने की संभावना है।
- असलम अंसारी, खेड़ा बझेड़ा
-- -- -- -
15 बीघा में आलू की फसल की है। पाला और कोहरा गिरने से फसल झुलसा रोग की चपेट में आकर मुरझाने लगी है। फसल की उत्पादकता रुक गई है।
मोरपाल, बझेड़ा भगवानपुर
-- -- -- -- --
परिवहन विभाग ने जारी की वाहन चालकों के लिए गाइडलाइन
शाहजहांपुर। कोहरे में सड़कों पर हादसों से लोगों को बचाने के लिए परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा माह शुरू किया है। इसके तहत एआरटीओ प्रवर्तन शांति भूषण पांडेय ने वाहन चालकों के लिए गाइडलाइन जारी की है। उन्होंने कोहरे में तेज गति से वाहन नहीं चलाने और ओवरटेकिंग न करने पर जोर दिया। वाहनों की हेड लाइट हाई बीम पर जलाकर वाहन चलाने और कोहरे में वाहनों में म्यूजिक बंद रखने और मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी। नींद, थकान, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के लिए भी कहा। संवाद
ये बरतें सावधानी
-अपने वाहन को धीमी गति व लेन पर ही चलाएं।
-कोहरे को देखते हुए फाॅग लाइट, डी-फाॅगर का प्रयोग करें।
-वाहन की खिड़की के शीशे साफ हों, वाइपर भी चलताऊ हालत में हों।
-वाहन को मोड़ने से पहले कम से कम दस सेकेंड के लिए इंडिकेटर का प्रयोग करें।
-व्यावसायिक वाहनों, ट्रैक्टर-ट्राॅली में रेटो रिफ्लेक्टिव टेप अवश्य लगाएं।