{"_id":"6aa5a67cb8f456e094006b6a","slug":"tehsildar-halts-construction-work-on-graveyard-land-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-184471-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कब्रिस्तान की जमीन पर तहसीलदार ने रुकवाया निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कब्रिस्तान की जमीन पर तहसीलदार ने रुकवाया निर्माण कार्य
विज्ञापन
तिलहर। मोहल्ला मौजमपुर में रोडवेज बस स्टेशन के पास स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को मोहल्ले के इस्लाम समेत कई लोग थाना दिवस में पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार आदेश कुमार को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
शिकायत पर तहसीलदार ने राजस्व टीम को पुलिस के साथ मौके पर भेजकर जांच कराई और बाद में निर्माण कार्य रुकवाकर संबंधितों को वहां कोई काम नहीं कराने की सख्त हिदायत दी।
इस्लाम ने बताया कि कब्रिस्तान की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। उनका आरोप है कि कब्रिस्तान के चारों ओर काफी ऊंची दीवार उठा दी गई हैं और अंदर भी निर्माण कार्य किया जा रहा है। तीन दिन पहले भी एसडीएम आदित्य श्रीवास्तव ने शिकायत मिलने पर निर्माण रुकवा दिया था। इसके बावजूद वहां कुछ लोगो ने रात में दोबारा निर्माण कराना शुरू कर दिया। एसडीएम ने बताया कि कब्रिस्तान की जमीन पर दोबबारा किया जा रहा निर्माण कार्य जांच पूरी होने तक रुकवा दिया गया है। संवाद