फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tehsil and city units of the International Vaishya Mahasammelan took oath.

Shahjahanpur News: अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की तहसील व नगर इकाई ने ली शपथ

Sat, 20 Sep 2025 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Tehsil and city units of the International Vaishya Mahasammelan took oath.
पुवायां में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में मौजूद विधायक, एमएलसी और अन्य पदा​धिकारी। संवाद
पुवायां (शाहजहांपुर)। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की तहसील और नगर इकाई का शुक्रवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लखनऊ उत्तर से विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार से विकास की गति तेज हुई है और उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष नीरज बोरा ने सरकार की योजनाओं के बारे में कहा कि सभी वर्गों के हित में काम करने वाली भाजपा सरकार से जनता खुश है। बरेली के विधायक संजीव अग्रवाल और एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष किशोर गुप्ता ने वैश्य समाज की एकजुटता पर बल दिया।
विज्ञापन

नगरपालिका पुवायां के अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ. मिथिलेश अग्रवाल सहित संगठन के कई पदाधिकारियों ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। डॉ. नीरज बोरा ने महासम्मेलन की तहसील इकाई के अध्यक्ष विशाल गुप्ता, महामंत्री दिवाकर गुप्ता सहित सभी पदाधिकारियों और नगर इकाई के अध्यक्ष कपिल गुप्ता, महामंत्री शिखरचंद रस्तोगी, कुलदीप गुप्ता सहित 44 सदस्यीय टीम को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन इंदु अजनबी ने किया। इस मौके पर रचित अग्रवाल, महेश चंद्र गुप्ता, विनायक अग्रवाल, राजेश गुप्ता, निशा गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed