फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenager missing for eight days, mother cries outside the police station

Shahjahanpur News: आठ दिन से लापता है किशोरी, थाने के बाहर रो पड़ी मां

Fri, 22 Nov 2024 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 22 Nov 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Teenager missing for eight days, mother cries outside the police station
खुटार। एक किशोरी को दो बच्चों का पिता कहीं ले गया है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस आठ दिन से चुप्पी साधे बैठी है। बृहस्पतिवार को किशोरी की मां पुत्री की जान काे खतरा बताते हुए थाने के बाहर फफक कर रो पड़ी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय लड़की को 14 नवंबर को गांव का ही एक व्यक्ति कहीं ले गया है। आरोपी के बहकावे में आकर किशोरी घर में रखे दस हजार रुपये और जेवर भी ले गई है। परिजनोंं के तलाश करने पर भी लड़की का पता नहीं चलने पर पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बाद में पुलिस ने 18 नवंबर को किशोरी के पिता की ओर से आरोपी सहित चार लोगों पर रिपोर्ट की थी।
विज्ञापन

किशोरी की मां का आरोप है कि थाने जाने पर एक दरोगा ने उन्हें भगा दिया। पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। पुत्री को आरोपियों से जान का खतरा है। एक आरोपी को पुलिस थाने ले गई थी, लेकिन बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। महिला ने बताया कि दरोगा के व्यवहार से वह काफी आहत है। पुलिस कहीं भी दबिश नहीं दे रही है और उनको सही जानकारी भी नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि किशोरी के गायब होने के मामले में दर्ज रिपोर्ट में अभी कहीं भी दबिश नहीं दी गई है और न ही काेई पकड़ा गया है। सर्विलांस के माध्यम से जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही किशोरी का पता लगा लिया जाएगा।
--
इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर थाने में कोई अभद्र व्यवहार हुआ है, जो जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। किशोरी की बरामदगी कराई जाएगी।
निष्ठा उपाध्याय, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed