{"_id":"6a1738edcd01af21f404fcbc","slug":"teenage-girl-molested-obscene-photos-taken-case-registered-against-two-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-174540-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किशोरी से छेड़खानी, अश्लील फोटो बनाए, दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किशोरी से छेड़खानी, अश्लील फोटो बनाए, दो पर रिपोर्ट
विज्ञापन
पुवायां। एक महिला ने दो युवकों के खिलाफ बेटी से छेड़खानी करने और उसके अश्लील फोटो बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री पुवायां के एक कॉलेज में पड़ती है। विकास उर्फ मिस्त्री पुत्री को कॉलेज आते-जाते समय कॉल कर परेशान करता है और रास्ते में रोककर अश्लील हरकतें करता है। विकास उसे धमकाता है। जिस वजह से बेटी ने किसी को जानकारी नहीं दी।
23 मई की शाम पुवायां से घर जाते समय विकास ने पुत्री को गलत नीयत से पकड़ लिया और अश्लील हरकतें कीं। मुकेश ने फोटो खींच लिए। दोनों ने धमकी दी है कि बात नहीं मानने पर फोटो सोशल मीडिया पर डालकर जिंदगी बर्बाद कर देंगे। डर के कारण पुत्री ने घर पर जानकारी नहीं दी थी। विकास ने 25 मई को पुत्री को कॉल कर बुलाया तो परेशान होकर पुत्री ने घर पर जानकारी दी।
वह अपने देवर के साथ विकास के घर शिकायत करने गईं तो विकास, मुकेश ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद