{"_id":"69a5cf329133aa4f39050cff","slug":"teenage-girl-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-from-a-tree-in-the-garden-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-166984-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, बाग में पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, बाग में पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन
जलालाबाद में रजनी का शव मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन। स्रोत: जागरुक पाठक
जलालाबाद। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोला के मजरा रैपुरा निवासी स्व. लोकपाल की 17 वर्षीय बेटी रजनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार की सुबह बाग में पाकड़ के पेड़ से उसका शव लटका मिला। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि रजनी किसी से फोन पर बात करती थी। इसे लेकर उसके भाई ने डांट दिया था।
परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब दस बजे गांव के बच्चे खेलते हुए बस्ती के पीछे एक बाग में गए। वहां देखा कि पाकड़ के पेड़ से रजनी का शव लटका था। उसके गले में दुपट्टे का फंदा पड़ा था। इसके बाद बच्चे भागते हुए गांव गए और ग्रामीणों व रजनी के परिवार वालों को बताया।
मौके पर पहुंचे परिजन रजनी के लटके शव को देखकर बिलख पड़े। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ की। पता चला कि सोमवार रात किशोरी फोन पर किसी से बात कर रही थी। उसके बड़े भाई रविंद्र ने डांटते हुए उसे पीट दिया था। कुछ देर बाद रजनी घर से निकलकर चली गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला था। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि रजनी ने भाई के डांटने से नाराज होकर फंदा लगाकर लगाकर जान दी है। मामले की जांच की जा रही है। मृतका चार बहनों में सबसे छोटी थी। उसके चार भाई हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इटौली में युवती का शव फंदे से लटकता मिला
पुवायां। गांव इटौली निवासी बैजनाथ की 19 वर्षीय पुत्री स्वीटी उर्फ लक्ष्मी देवी का शव घर में दूसरी मंजिल पर कमरे के कुंडे से साड़ी के सहारे लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोमवार सुबह स्वीटी देर तक नहीं उठी तो परिजन उसे देखने दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गए। आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर दरवाजे की दरार से अंदर देखा गया तो स्वीटी कमरे के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटक रही थी।
परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस भी बैजनाथ के घर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर दरवाजे को तोड़कर शव को फंदे से उतरवाकर पाेस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
बैजनाथ ने बताया कि उनकी पत्नी गीता देवी और पुत्री स्वीटी दूसरी मंजिल पर कमरे में सोते थे। रविवार रात उनकी पत्नी नीचे कमरे में सो गईं थी। स्वीटी अकेले ऊपर के कमरे में थी। बैजनाथ ने पुलिस को बताया कि स्वीटी तनाव में रहती थी और शाहजहांपुर के एक निजी डॉक्टर से उसका इलाज चल रहा था।
तनाव के कारण ही स्वीटी ने फंदा लगाकर जान दी है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। स्वीटी का मोबाइल पुलिस के कब्जे में हैं। परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पत्नी के प्रेमी के साथ जाने से आहत व्यक्ति ने गले में फंदा डालकर खुदकुशी की
सिंधौली। एक गांव में चार बच्चों को घर पर छोड़कर पत्नी के प्रेमी साथ जाने से आहत व्यक्ति ने रविवार की रात खेत में लगे पेड़ की डाल से गमछा बांधने के बाद उसका फंदा गले में डालकर खुदकुशी कर ली।
सोमवार को सुबह खेतों की ओर गए गांव के कुछ लोगों ने उसे फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। बाद में गांव पहुंची पुलिस ने फंदे पर लटका शव उतारकर उसे पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।
ग्रामीणाें ने पुलिस को बताया कि आत्महत्या करने वाला व्यक्ति कई वर्ष से परिवार सहित दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। कुछ माह पूर्व उसकी पत्नी बच्चों को घर पर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई। इसके बाद वह गांव लौट आया और गुमसुम रहने लगा।
रविवार को देर रात वह बच्चों को घर में सोता छोड़कर बाहर निकल गया और गले में फंदा डालकर लटक गया। होली से दो दिन पहले सिर से पिता का साया उठ जाने से मृतक के चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बच्चों का विलाप देख हर ग्रामीण की आंख नम हो गई।
बच्चों को गांव में मौजूद उनके चाचा संभालने का प्रयत्न करते वक्त बिलखते रहे। थाना प्रभारी रवींद्र सिंह के अनुसार इस मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद