{"_id":"66713e6dbbb94c2421001019","slug":"teenage-girl-committed-suicide-by-set-fire-on-herself-in-shahjahanpur-2024-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: आधी रात बेटी की चीख-पुकार सुनकर कमरे में पहुंचे मां-बाप, मंजर देखकर कांप गया कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: आधी रात बेटी की चीख-पुकार सुनकर कमरे में पहुंचे मां-बाप, मंजर देखकर कांप गया कलेजा
Tue, 18 Jun 2024 01:29 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:29 PM IST
सार
शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक किशोरी ने खुद को आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। किशोरी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी वजह उसके परिजन नहीं बता पाए हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक किशोरी के परिवार की महिलाएं व रिश्तेदार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के रुकनपुर गांव में 15 वर्षीय किशोरी ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे तो किशोरी पूरी तरह से जल चुकी थी। आत्महत्या का कारण परिजन स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।
ग्राम रुकनपुर में अरिल नदी के पुल के पास रहने वाले गंगाराम श्रीवास्तव की पुत्री सरस्वती सोमवार रात अपने कमरे में सो रही थी। रात करीब एक बजे कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाज आई तो घर के बाहर सो रहे पिता गंगाराम और मां ममता अंदर आए।

Trending Videos
उन्होंने देखा कि सरस्वती पूरी तरह से जल चुकी थी। थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग यह नहीं बता पा रहे हैं कि उसने आत्महत्या क्यों की? परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी प्रभाष चंद्र ने बताया कि किशोरी की आग लगने से मौत होने की जानकारी मिली थी। उसके आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।