फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   teen talaq

दस दिन पूर्व हुई शादी...कहा तलाक...तलाक...तलाक

Tue, 10 Sep 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
teen talaq
पुवायां (शाहजहांपुर)। सरकार ने भले ही तीन तलाक पर कड़ा कानून बनाते हुए तीन तलाक देने पर सजा का प्रावधान कर दिया हो, लेकिन लोग अभी भी तीन तलाक देने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में दस दिन पूर्व निकाह के बाद युवती को दहेज के लिए न सिर्फ जमकर पीटा गया, बल्कि तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। मायके वाले युवती को घर ले आए हैं। मंगलवार सुबह पुलिस को तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन

पुवायां के कहमारा निवासी एक युवक ने बताया कि 29 अगस्त को उसने अपनी 23 वर्षीय बहन का निकाह शाहजहांपुर शहर में किया था। बहन के निकाह से एक माह पूर्व उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया था। उसने बहन की होने वाली ससुराल के लोगों से शादी एक माह आगे बढ़ाने को कहा, लेकिन वह लोग तैयार नहीं हुए। इलाज में खर्च के कारण उसने वर पक्ष को बाइक देने में असमर्थता जताई तो बहन के ससुराल वाले बाइक बाद में लेने पर सहमत हो गए। इसके बाद निकाह हो गया।
विज्ञापन

निकाह के बाद 29 अगस्त को उसकी बहन ससुराल गई तो उसके साथ रात में दहेज को लेकर मारपीट की गई। 30 अगस्त को वह लोग चौथ की विदा करा लाए। तीन सितंबर को बहन की ससुराल के लोग आकर विदा करा ले गए। तीन से लेकर पांच सितंबर तक उसकी बहन की दहेज को लेकर लगातार जमकर पिटाई की गई। पांच सितंबर को ससुराल के लोगों ने फोन कर बताया कि उसकी बहन की तबीयत ठीक नहीं है, आकर ले जाओ। छह सितंबर को फिर फोन आया और कहा कि तुम्हारी बहन ने गुंडे बुला लिए हैं। तत्काल शाहजहांपुर आ जाओ। वह बहन के घर पहुंचा तो वहां यूपी-100 पुलिस पहले से ही मौजूद थी। पुलिस ने बहन को उसके साथ घर भेज दिया। बहन ने बताया कि पिटाई के दौरान उससे कहा गया कि मायके के लोगों ने बाइक नहीं दी है अब उन लोगों को कार चाहिए। उसने गरीबी का हवाला दिया तो शौहर ने तीन बार तलाक भी दे दिया है। इकबाल ने कहा कि वह लोग मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed