फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teaching should be done through smart boards and computers.

Shahjahanpur News: स्मार्ट बोर्ड व कंप्यूटर के माध्यम से पठन-पाठन कराया जाए

Fri, 19 Sep 2025 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Teaching should be done through smart boards and computers.
शाहजहांपुर में राजकीय इंटर कॉलेज में बैठक में बोलते डीआईओएस। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी। स्मार्ट बोर्ड व कंप्यूटर के माध्यम से पठन-पाठन पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

डीआईओएस हरिवंश कुमार ने विद्यालयों में विभिन्न योजनाओं के लिए भेजी गई धनराशि का उपयोग छात्र-छात्राओं के हित में करने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन के साथ विद्यार्थियों की खेल गतिविधियां प्रतिदिन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि विद्यालयों में गणित किट, टीएलएम, आईसीटी लैब और स्मार्ट बोर्ड उपलब्ध हैं। ऐसे में प्रतिदिन छात्र-छात्राओं को स्मार्ट बोर्ड व कंप्यूटर के माध्यम से पठन-पाठन कराया जाए। निरीक्षण में विद्यालय में लैब, गणित किट, खेल सामग्री आदि बंद मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अंत में राज्य परियोजना कार्यालय से आए 59 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के सापेक्ष 51 विद्यालयों के लिए टेबलेट उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed