फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teachers work hard to create the future of Naunihalon

शिक्षक लगन से बनाएं नौनिहालों का भविष्य

Thu, 19 Mar 2015 12:23 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 19 Mar 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को ददरौल ब्लाक के परिषदीय विद्यालय अकर्रा रसूलपुर में शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन संगोष्ठी हुई। इसमें बीएसए राजेश वर्मा ने कहा कि शिक्षकों के ऊपर नौनिहालों के भविष्य की जिम्मेदारी है, जिससे लगन से निभाना होगा। कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान और निराकरण समय से किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुशील बाबू मिश्रा ने शिक्षण में हो रही समस्याओं के बारे में बताया। भावलखेड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी मनोज बोस ने बच्चों के विद्यालयों में उपस्थिति के साथ ही ठहराव के बारे में बताया। कहा कि यदि बच्चे स्कूल में निश्चित समय तक ठहरें तो शिक्षा की गुणवत्ता तो खुद ही सुधर जाएगी। मास्टर ट्रेनर नीरज वर्मा और संदीप मिश्रा ने सतत एवं व्यापक मूल्यांकन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी भगवान राव, राजकमल आर्य, दाताराम वर्मा, मुनीश मिश्रा, रामकिशोर शर्मा, रवींद्र पाल प्रजापति, नफीस खां, आसिफ खां आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


गुणवत्तापरक शिक्षा दें शिक्षक
शाहजहांपुर। भावलखेड़ा ब्लाक में शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन एवं स्कूल चलो अभियान संगोष्ठी हुई। इसमें प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि शिक्षक समय से विद्यालय पहुंच बच्चों को रुचि एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें और सम्मान की रक्षा के लिए गुणवत्तापरक शिक्षा देने की शपथ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष राधारमण त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से शिक्षकों का दायित्व बढ़ गया है। जिला मंत्री देवेश वाजपेयी ने कहा कि गैर शैक्षणिक कार्य की वजह से शिक्षा का स्तर गिर रहा है। मंगरे लाल, जिला उपाध्यक्ष सरताज अली, ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, जिला मंत्री विश्राम सिंह, यदवीर सिंह यादव, नवेंदु मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सह समन्यवक रोहिताश सिंह, नीरज वर्मा, भाईलाल, रविशंकर वर्मा ने विभागीय आदेशों के अनुसार शिक्षक डायरी ,नवीन मिड डे मील पंजिका ,सतत मूल्यांकन, नवीन सत्र में होने वाले कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान रामपूत पाल, अखिलेश दीक्षित, रामसेवक शर्मा, अर्चना तिवारी, शशि सिंह, कविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed