फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teachers protest against the merger plan of schools

Shahjahanpur News: विद्यालयों की विलय योजना के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन

Tue, 24 Jun 2025 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Teachers protest against the merger plan of schools
प्रोफेसर टीचर एंड नॉन टीचिंग इम्प्लाइज ऑर्गेनाइजेशन के पदा​धिकारी बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन क
शाहजहांपुर। प्रोफेसर टीचर एंड नॉन टीचिंग इम्प्लाइज ऑर्गेनाइजेशन (प्रोटान शिक्षक संघ) की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार की विद्यालयों के विलय की योजना के विरुद्ध मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए दिव्या गुप्ता को सौंपा। इसमें प्रस्तावित योजना पर तत्काल प्रभाव से स्थगन व निरस्तीकरण की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि 16 जून 2025 को शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अपर्याप्त नामांकन वाले विद्यालयों को विलय करने की प्रक्रिया शिक्षा के अधिकार अधिनियम व राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम का उल्लंघन है। प्रदेश प्रधान महासचिव विजय कुमार भारती ने कहा कि संगठन छात्रों के शैक्षिक अधिकार, सुलभ शिक्षा, शिक्षक, शिक्षामित्र और सरकारी स्कूलों की गरिमा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव राजकुमार सिंह ने विलय नीति का विरोध करते हुए कहा कि इससे शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ कमजोर हो जाएगी। इस दौरान प्रदेश सचिव नीरज कांत भास्कर, जिलाध्यक्ष अमर सिंह, अशोक कुमार, योगेश कुमार वर्मा, डाॅ. पवन सिंह दिनकर, जितेंद्र कुमार, धनपाल सिंह, गोपाल कृष्ण आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed