{"_id":"d74a2ace8eec51f7eceed8c10695702e","slug":"teachers-play-duty-right-to-fight-the-battle-union-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक कर्तव्य निभाएं, हक की लड़ाई संघ लड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक कर्तव्य निभाएं, हक की लड़ाई संघ लड़ेगा
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की ओर से शनिवार को जनपदीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने कहा कि शिक्षक अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक करें, उनके हक की लड़ाई संघ लड़ रहा है।
विज्ञापन
डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में हुए सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि शिक्षकों को अपने आचरण में सुधार लाना चाहिए। अब उसे अपने संसाधनों की चिंता नहीं करनी चाहिए, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में हाथ बंटाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक एकजुट होकर अपने हक की आवाज बुलंद करता रहे। मुख्य वक्ता शिक्षाविद केशव चंद्र मिश्र ने कहा कि शिक्षक जलते हुए दीपक के समान होता है, जो अपने जलारि दूसरों को प्रकाश देता है। शिक्षकों को इस बात का ध्यान रखकर ही कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
इससे पूर्व सुदामा प्रसाद कॉलेज की छात्राओं ने मां शारदे की वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षक महातम सिंह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके उपरांत सेवानिवृत्त शिक्षक वसंतराम गंगवार, राजेश शर्मा, नत्थू लाल शुक्ल, राम कृपाल कटियार तथा नवनियुक्त शिक्षक रेखा वर्मा, शुभांगी श्रोत्रिया, भावना मिश्रा आदि को सम्मानित किया गया। सम्मान की इसी कड़ी में आयोजक प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जिला मंत्री गौरव पांडेय ने अतिथियों को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम प्रभारी डीआईओएस रणवीर सिंह, रामशिरोमणि शुक्ल, पुत्तनलाल शर्मा, निरंजन सिंह, डॉ. अमीर सिंह, शाकिर अली खां, फखरे आलम, श्रीराम पाली आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
मो. रजा खां और राम दयाल वर्मा के संचालन में हुए सम्मेलन में प्रधानाचार्य डॉ. राखी मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अल्पना सिंह, आशा किरन यदुवंशी, राम औतार द्विवेदी, एसपी सिंह, एसएस लाल मिश्र, बाबूराम भारती, वाईपी सिंह, राजेश गिरि, महेंद्र यादव, फहीमुलकदर, डॉ. सरिता गुप्ता, मेजर केपी अग्निहोत्री, सरिता अग्रवाल, सुमन शर्मा, उमाकांत तिवारी, नवाब अली अंसारी मौजूद रहे।