{"_id":"58d2c36d4f1c1bb6681a51be","slug":"teachers-leaders-three-teacher-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक नेता समेत तीन शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक नेता समेत तीन शिक्षक निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सह समन्वयक पर अधिकारों के हनन का आरोप
सिंधौली के दो शिक्षकों पर भी गंभीर आरोप
बीएसए ने गंभीर आरोपों में तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में नगर क्षेत्र के सह समन्वयक और प्राथमिक शिक्षक संघ के नगराध्यक्ष इमरान सईद खां और सिंधौली के दो अन्य शिक्षक शामिल हैं।
बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि ब्लॉक संसाधन केंद्र नगर क्षेत्र इमरान सईद खां ने प्रशिक्षु शिक्षक के प्रथम सेमेस्टर के क्रियात्मक प्रशिक्षण स्थल प्राथमिक स्कूल सरायंकाइयां को बदलकर प्राथमिक स्कूल जलालनगर कर दिया। यह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य के अधिकारों का हनन है।
इसी तरह खंड शिक्षाधिकारी नगर क्षेत्र के एक अन्य आदेश को बदलते हुए एक शिक्षक का अस्थाई संबद्धीकरण भी कर दिया, जो खंड शिक्षा अधिकारी के अधिकारों का हनन है। बीएसए ने बताया कि इमरान सईद खां से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया। लिहाजा उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि विकास खंड सिंधौली के खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण में एनपीआरसी मिश्रीपुर बुजुर्ग के रामजी तिवारी वार्षिक परीक्षा में लापरवाही करते हुए मांगी गईं सूचनाएं नहीं देने तथा बिना किसी सूचना के 30 और 31 जनवरी और दो से चार फरवरी तक अनुपस्थित रहे। इन आरोपों में बीएसए ने रामजी तिवारी को निलंबित कर दिया है।
इसी तरह सिंधौली के प्राथमिक स्कूल गोरा रायपुर के प्रधान अध्यापक चंद्र मोहन पर गंभीर आरोप हैं। चंद्र मोहन पर आरोप है कि वह सात फरवरी से स्कूल में मिडडे-मील नहीं बनवा रहे हैं, उन्होंने एसडीआईएमएस का डेटा भी नहीं दिया, छह से सात मार्च तक अवकाश पर रहने के बाद इन्होंने स्कूल पहुंचकर उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कर दिए। चंद्र मोहन पर यूनीफार्म नहीं बांटने और विकास अनुदान की राशि का दुरुपयोग करने के साथ ही एमडीएम का 74 हजार से अधिक रुपये बैंक से निकालने का आरोप भी है।