{"_id":"5d7540508ebc3e015d44b7f4","slug":"teacher-shahjahanpur-news-bly375370195","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय शिक्षकों ने विधायकों को दिए ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय शिक्षकों ने विधायकों को दिए ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर 12 सूत्री मांगों को लेकर परिषदीय शिक्षकों ने रविवार को क्षेत्रीय विधायकों को ज्ञापन देकर मांगें पूरी कराने की मांग की।
प्रांतीय महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह, पुवायां विधायक चेतराम, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस, निगोही विधायक रोशनलाल वर्मा, जलालाबाद विधायक शरदवीर सिंह को उनके घर जाकर ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में शिक्षकों का उनके गृह जनपद में स्थानांतरण किए जाने, उच्च प्राथमिक विद्यालय में कम से कम तीन सहायक अध्यापक और एक प्रधान अध्यापक तथा प्राथमिक स्कूलों में पांच सहायक अध्यापकों और एक प्रधान अध्यापक की नियुक्ति के साथ प्रत्येक स्कूल में एक लिपिक और चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति किए जाने, परिषदीय शिक्षकों को पदोन्नति देकर खंड शिक्षा अधिकारी बनाने, स्कलों में बिजली के पंखे, शुद्ध पेयजल आदि की व्यवस्था करने की मांग शामिल की गई है।
ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय प्रचार मंत्री अर्चना तिवारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनीश मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र पाल प्रजापति, राजकुमार तिवारी, सौरभ अवस्थी समेत विधानसभा क्षेत्रों में कार्यरत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे।