फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teacher said - the accused is blackmailing with pornographic photos and videos

शिक्षिका बोली-अश्लील फोटो और वीडियो से ब्लैकमेल कर रहा आरोपी

Wed, 26 Oct 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Teacher said - the accused is blackmailing with pornographic photos and videos
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी बेसिक स्कूल की शिक्षिका के अश्लील फोटो व वीडियो के जरिये ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। शिक्षिका ने चौक कोतवाली पर तहरीर देकर आरोपी से जान का खतरा बताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेसिक की शिक्षिका कांट ब्लाक के एक स्कूल में तैनात है। कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात गांव में युवक से हुई। शिक्षिका ने चौक कोतवाली पर दिए पत्र में बताया कि जान-पहचान के बाद दूसरे समुदाय के युवक ने धर्म बदलकर शादी करने का झांसा देकर छह वर्ष तक शारीरिक शोषण किया। उसकी सैलरी भी अपने खाते में ट्रांसफर कराता रहा। दबाव बनाने पर युवक ने शिक्षिका से धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। शिक्षिका की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ चौक कोतवाली में केस दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेजा गया था। आरोप है कि जेल से छूटकर आने के बाद आरोपी युवक शिक्षिका के अश्लील फोटो व वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर रहा। ट्वीटर पर मामला आने के बाद जांच की गई है।
विज्ञापन

शिक्षिका ने पूर्व में केस दर्ज कराते हुए युवक को जेल भिजवाया था। दो दिन पहले शिक्षिका ने युवक की गाड़ी तोड़ दी थी। अब दबाव बनाने को तहरीर दी है। - अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed