फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teach children how to recharge groundwater

ग्राउंडवाटर रिचार्ज कार्यशाला में सिखाया जल संरक्षण करना

Wed, 23 Mar 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Teach children how to recharge groundwater
ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल में छात्रों को ग्राउंडवाटर रिचार्ज के तरीके बताते हुए डॉ. इरफान ह्यूमन । स? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल में भूजल पुनर्भरण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को ग्राउंडवाटर रिचार्ज करने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

रिसर्च के साइंस एक्टिविस्ट निदेशक डॉ. इरफान ह्यूमन ने कहा कि हमारे लिए पानी बचाना जरूरी है, यह सभी समझ चुके हैं। अब जरूरत ग्राउंडवाटर के लिए अपने घर और आसपास के व्यर्थ बह रहे पानी को दोबारा धरती में पहुंचाने का तरीका अपनाने की है। उन्होंने बताया कि भू-जल पुनर्भरण एक जलवैज्ञानिक तकनीकी प्रक्रिया है। इसमें रोजमर्रा के पानी या वर्षा जल को जमीन की सतह से गहराई में ले जाया जाता है।
विज्ञापन

पुनर्भरण का कार्य बहुत सीमा तक प्राकृतिक रूप से तो होता ही है, लेकिन आधुनिक जीवन को ध्यान में रखते हुए अब इसे कृत्रिम रूप से करने की बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि ग्राउंडवाटर रिचार्ज के लिए कम लागत से जल सोख्ता का निर्माण करके घर-घर वाटर रिचार्ज प्वांइट बनाए जा सकते हैं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक आशुतोष शुक्ला, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed