{"_id":"f63d0611d7576bd76d39c6ec70efb11d","slug":"take-public-transportation-means-saving-the-environment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण बचाने को अपनाएं सार्वजनिक परिवहन साधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण बचाने को अपनाएं सार्वजनिक परिवहन साधन
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 05 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परिवहन निगम के स्थानीय डिपो परिसर और कार्यशाला में जन सामान्य को पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए बैनर और पोस्टर लगाए गए। इस मौके पर रोडवेज स्टेशन में हुई गोष्ठी में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामबहादुर यादव ने पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए परिवहन के सार्वजनिक साधन अपनाए जाने पर जोर दिया।
एआरएम यादव ने कहा कि निजी वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उसी अनुपात में डीजल-पेट्रोल जलने से वायु और ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है। कई विकसित देशों के लोग सप्ताह में एक दिन निजी वाहन गैराज में रखकर आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन के साधन अपना रहे हैं। ऐसा करने से प्रदूषण कम होगा और सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।
स्टेशन प्रभारी सुशील त्रिवेदी ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन का जितना अधिक इस्तेमाल बढ़ेगा, दुर्घटनाओं में उसी के अनुरूप कमी आएगी। गोष्ठी में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा अध्यक्ष राजेश पांडेय, मंत्री राकेश चंद्र गुप्ता, मदन सिंह यादव, विमल कुमार, अखिलेश शर्मा, कपिल अवस्थी, गुलाब चंद्र आदि ने विचार व्यक्त किए।