फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Take a procession around By motorway jams

जुलूस निकालकर आस ने किया हाईवे जाम

Thu, 30 Jul 2015 11:54 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 30 Jul 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Take a procession around By motorway jams
जिले में 24 घंटे बिजली सप्लाई की मांग को लेकर आम आदमी संस्था आस की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन के तहत हाईवे जाम किया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों की पुलिस से नोकझोंक भी हो गई। तहसीलदार सदर को ज्ञापन देने के बाद संस्था पदाधिकारी लौट आए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीतापुर रोड पर रैक प्वाइंट के पास स्थित प्रदेश सचिव धीरेंद्र त्यागी के प्रतिष्ठान पर एकत्रित हुए। वहां से जुलूस निकालते हुए मंडी गेट के सामने हाईवे जाम कर दिया। हाईवे जाम की सूचना पर पहुंचे रोजा थाना पुलिस ने ‘आसÓ के कार्यकर्ताओं को जाम न लगाने की बात कही। इसी को लेकर मामला बढ़ गया। कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पुलिस ने लाठी चलाने की धमकी देकर तितर-बितर किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार ओंकारनाथ वर्मा को 14 सूत्री मांग पत्र देकर उनकी मांगेें पूरी करने की बात कही। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर नाथ हांडा, प्रदेश महामंत्री रामनरेश रस्तोगी, कोषाध्यक्ष इशाक रजा कादरी, रईस अहमद, सुमित त्रिपाठी, सचिन, संदेश, अनुराग पाठक, युसुफ अली, डॉ. इरशाद, अनुराग सिंह, अजय राणा, उस्मान खां, शादान, फजल खां, ज्योतिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आम आदमी संस्था के पदाधिकारियों को जाम न लगाने के लिए कहा गया था, जिस पर वे राजी हो गए। रोजा मंडी गेट के सामने राहगीरों को कोई खास परेशानी नहीं हुई।
-आरएन चौधरी, प्रभारी निरीक्षक रोजा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed