{"_id":"c1518c32783eb7bb0567ad035d96d00f","slug":"tahsil-diwas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस की शिकायतों के निस्तारण में पाई गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस की शिकायतों के निस्तारण में पाई गड़बड़ी
पुवांया (श्ााहजहांपुर)
Updated Sun, 04 Jan 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील दिवस में लगातार भीड़ बढ़ते रहने का कारण शनिवार को एसडीएम की समझ में आ गया। उन्होंने शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर पर कॉल कर जानकारी की तो पता चला कि जिन शिकायतों को निस्तारित बताया जा रहा है, वास्तव में उनमें कार्रवाई नहीं की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित से तीन दिन में शिकायत निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।
बंडा के गांव गदाईसांडा के चरन सिंह ने चकरोड से कब्जा हटवाने की शिकायत की थी। इसी प्रकार खुटार के गांव महुआ पिमई के परिमाल ने चकमार्ग का सीमांकन कराने की मांग की थी। एसडीएम ने शिकायत करने वालों को फोन किया तो पता चला कि चकमार्गों की पैमाइश नहीं की गई है। गांव लक्ष्मीपुर के सुरेंद्र कुमार के पट्टे की पैमाइश की गई, लेकिन कब्जा नहीं दिलवाया गया।
इसी प्रकार पुवायां के गांव बनियानी के शिवराखन लाल और मुड़िया कुर्मियात के रामेश्वर दयाल को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया। एसडीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए कानूनगो, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी को नोटिस जारी कर तीन दिन में समस्या का समाधान कराते हुए जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। पांच निस्तारण सही पाए गए हैं।