फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Swine Flu: Health Department on alert; 500 BTMs dispatched.

स्वाइन फ्लू : स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 500 बीटीएम भेजे गए

Wed, 16 Sep 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Swine Flu: Health Department on alert; 500 BTMs dispatched.
शाहजहांपुर। स्वाइन फ्लू को लेकर जारी अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जांच की तैयारी तेज कर दी है। विभाग ने 500 ब्लड टेस्टिंग मैटीरियल (बीटीएम) मंगाकर जिले की स्वास्थ्य इकाइयों को उपलब्ध करा दिए हैं। सभी सीएचसी पर बीटीएम भेजकर संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में पहले स्वाइन फ्लू के तीन मरीज मिल चुके हैं। वहीं करीब एक सप्ताह पहले बरेली में भी स्वाइन फ्लू से संक्रमित एक मरीज मिला था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ये सभी मरीज शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। सीएमओ विवेक मिश्रा ने सभी स्वास्थ्य इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज मिलने पर तत्काल उसका सैंपल लिया जाए।
विज्ञापन

सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे। डिप्टी सीएमओ डॉ.आसिफ ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही तैयारी कर ली थी। संबंधित को अलर्ट कर संदिग्धों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed