फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Swine flu confirmed in three people of Shahjahanpur two are undergoing treatment at PGI Lucknow

शाहजहांपुर: तीन लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, दो का पीजीआई लखनऊ में चल रहा उपचार

Tue, 01 Sep 2026 01:20 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 01 Sep 2026 01:20 PM IST
सार

शाहजहांपुर के तीन लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज पुवायां और दो शहर के रहने वाले हैं। दो मरीजों का उपचार पीजीआई लखनऊ में चल रहा है। 

विज्ञापन
Swine flu confirmed in three people of Shahjahanpur two are undergoing treatment at PGI Lucknow
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश में स्वाइन फ्लू को लेकर जारी अलर्ट के बीच शाहजहांपुर के तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज पुवायां और दो शहर के रहने वाले हैं, जिसमें एक सदर बाजार क्षेत्र का है। तीनों मरीज प्रदेश स्तर से जारी आंकड़ों में दर्ज किए गए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग तीनों लोगों के घरों के आसपास जांच कराएगा।

विज्ञापन


सोमवार को शाहजहांपुर के तीन लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली। सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि पुवायां निवासी एक कैंसर पीड़ित की यूरिन जांच के दौरान स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। दूसरा मरीज सदर बाजार क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों मरीज वर्तमान में पीजीआई, लखनऊ में भर्ती हैं।
विज्ञापन


शहर के एक अन्य व्यक्ति में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग मंगलवार को तीनों मरीजों के संबंध में जानकारी जुटाएगा। इसके बाद मरीजों के घर और आसपास के क्षेत्र में जांच कराई जाएगी और जरूरत पड़ने पर अन्य लोगों की जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से स्वाइन फ्लू को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। सीएमओ ने कहा कि किसी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू से संबंधित लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed