फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sweets and mawa being prepared amidst filth were destroyed.

Shahjahanpur News: गंदगी के बीच तैयार हो रही मिठाई व मावा नष्ट कराया

Tue, 14 Oct 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Sweets and mawa being prepared amidst filth were destroyed.
जलालाबाद ​​​स्थित मिठाई की दुकान से काजू कतली का नमूना भरकर सील करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। स्र
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाया। गंदगी में तैयार की गई मिठाई और मावा को नष्ट करा दिया। टीम ने नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीश मणि त्रिपाठी ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सौरभ सोनी और वरुण कुमार ने अंजान चौकी के सामने ओम काली स्वीट्स में गंदगी में तैयार किए जा रहे और रखे हुए मावा, सोहन पापड़ी और खाद्य सामग्री को नष्ट कराया।
विज्ञापन

लगभग 45 किग्रा मावा, 30 किग्रा सोहन पापड़ी और सामग्री नष्ट कराई गई। सोहन पापड़ी और मावा का एक-एक नमूना भी लिया गया। परशुराम चौधरी डेयरी से दूध और पनीर का एक-एक नमूना लिया गया। तहसीलदार तिलहर के नेतृत्व में कटरा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने तसलीम के खाद्य प्रतिष्ठान से राइस ब्रान ऑयल का एक नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

255 लीटर राइस ब्रान ऑयल सीज किया गया। पुवायां में मां वैष्णो मिष्ठान प्रतिष्ठान से मावा का एक नमूना लिया गया। लगभग 50 किग्रा दूषित मावा और लड्डू नष्ट कराया गया। नायब तहसीलदार सदर के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार यादव ने शाहबाजनगर में लौज कारखाने से लौज का एक नमूना लिया। 20 किग्रा लौज को नष्ट कराया गया।

--
दो दुकानों से लिए छह नमूने
जलालाबाद। प्रभारी तहसीलदार अनुराग दुबे के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने सोमवार को बरेली हाईवे पर मिठाई की दो दुकानों से छह नमूने लिए। बरेली हाईवे पर एक मिष्ठान भंडार से काजू कतली के चार नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि इसी दुकान के पास मिठाई विक्रेता मुकेश कश्यप के यहां से बूंदी लड्डू और बर्फी के नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि मुकेश की दुकान पर काफी दिन पहले की बनी पाई गई चार-पांच किलो मिठाई नष्ट करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed