फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   swachchta sarvekshan 2020

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 : राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए शाहजहांपुर का चयन

Tue, 18 Aug 2020 06:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
swachchta sarvekshan 2020
शाहजहांपुर। नगर निगम शाहजहांपुर को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार 20 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान दिया जाएगा। अवार्ड के लिए चयन होने से नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई है। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में 166 समूह बनाकर मोहल्लों में प्रचार प्रसार करवाया गया था। इसी तरह से 60 स्वच्छता समितियों का गठन किया गया था। साथ ही सिटीजन फीडबैक पर जोर देते हुए लोगों से सहभागी बनने की अपील की गई। 169 टोल फ्री नंबर पर कॉल करने और इंटरनेट के माध्यम से अपना फीडबैक देने को कहा गया। इसकी समीक्षा केंद्र सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाली एक संस्था द्वारा करवाई गई, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड के लिए शाहजहांपुर का चयन किया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 चार जनवरी से प्रारंभ होकर मार्च तक चला था। उसके अंतर्गत शाहजहांपुर को राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड के लिए चयन हुआ है लेकिन अभी श्रेणी की घोषणा नहीं की गई है। 20 अगस्त को दिल्ली में कार्यक्रम होगा, जिसमें श्रेणी की घोषणा प्रधानमंत्री द्वारा की जाएगी। यह कार्यक्रम डिजिटल के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा, जिसकी तैयारी एनआईसी में की जा रही है। इसमें प्रशासनिक और नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed