फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   swachch sarvekshan 2020

स्वच्छता रैकिंग में बड़ा सुधार, 162 से 78वें नंबर पर आया शाहजहांपुर

Fri, 21 Aug 2020 06:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
swachch sarvekshan 2020
शाहजहांपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण में भी इस बार महानगर ने लंबी उछाल लगाई है। पिछले साल देश में 162वां स्थान प्राप्त करने के बाद इस बार महानगर 78वें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, प्रदेश में 18 वें स्थान से आठवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 का परिणाम घोषित कर दिया गया। शाहजहांपुर देश में स्वच्छता के मामले में पिछले साल जहां 162 वें स्थान पर था, वहीं इस साल 78 वां स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश स्तर पर महानगर की रैकिंग आठवीं रही हैं, जो पिछले साल 18वीं थी। स्वच्छता रैकिंग में इतनी लंबी उछाल के लिए शहर को स्वच्छ बनाने की मुहिम रंग लाई है। इसमें तत्कालीन नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, डीएम इंद्र विक्रम सिंह व नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा की भूमिका सबसे अहम रही है। प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री व तत्कालीन नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने स्वच्छता के विभिन्न आयोजनों में अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया था। उनकी प्रेरणा से वार्ड स्तर से जनपद की स्वच्छ वातारण प्रोत्साहन समितियां सुचारू रूप से क्रियाशील रहीं और जनजागरूकता का कार्य व्यापक स्तर पर हो सका। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने प्रशासक के रूप में महानगर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए समय-समय पर दिशा निर्देश दिए, वहीं नगर आयुक्त संतोष शर्मा के नेतृत्व में निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम निरंतर जुटी रही। इसके अलावा नागरिकों को जागरूक करने के वार्ड स्तर से जनपद की स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समितियों का कार्य भी सराहनीय रहा। प्रतियोगिताओं, रैलियों का आयोजन भी कराया गया। इस तरह से स्वच्छता के प्रति अलख जगी और शाहजहांपुर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार हुआ।
विज्ञापन

स्वच्छता रैकिंग में सुधार के यह रहे मानक
- महानगर की सड़क और नालियों की सफाई
- कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था
- शहर के सौंदर्यीकरण पर ध्यान दिया जाना
- सड़कों का चौड़ीकरण
- नागरिकों को सफाई के लिए जागरूक करना
नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही स्वच्छता समितियों, नागरिकों के सहयोग का परिणाम है कि शाहजहांपुर ने जहां सिटीजन फीडबैक में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं स्वच्छता रैकिंग में भी काफी सुधार किया है। इस बार शाहजहांपुर ने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया, अगले साल पहले नंबर पर आने के लिए प्रयास किए जाएंगे। - संतोष शर्मा, नगर आयुक्त शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed