{"_id":"5f3f8ccf8ebc3e6d003d4f2b","slug":"swachch-sarvekshan-2020-shahjahanpur-news-bly4169098175","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 : सिटीजन फीडबैक श्रेणी में शाहजहांपुर को मिला प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 : सिटीजन फीडबैक श्रेणी में शाहजहांपुर को मिला प्रथम पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण - 2020 में सिटीजन फीडबैक श्रेणी में देश भर में पहला स्थान प्राप्त करने पर नगर निगम शाहजहांपुर को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार डीएम इंद्र विक्रम सिंह व नगर आयुक्त संतोष शर्मा को डिजिटल माध्यम से सौंपा गया। साथ ही इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया।
देशभर में इस साल चार जनवरी से स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 की शुरूआत हुई थी। इसमें 4242 नगरीय निकाय, 62 कैंटोनमेंट बोर्ड और 92 गंगा टाउन के बीच प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में नगर निगम शाहजहांपुर ने सबसे ज्यादा फीडबैक प्राप्त करने वाले नगर निकायों में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डीएम इंद्र विक्रम सिंह और नगर आयुक्त संतोष शर्मा को डिजिटल माध्यम से सम्मानित किया गया। इसके लिए दोनो ही अधिकारियों को लखनऊ बुलाया गया था। नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कार्यालय में टीवी पर देखा और उस समय के साक्षी बने जब डीएम और नगर आयुक्त को पुरस्कृत किया गया। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने इस राष्ट्रीय पुरस्कार को शहीदों की नगरी शाहजहांपुर के नागरिकों को समर्पित किया है।
सजाया गया नगर निगम कार्यालय, सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान
राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर नगर निगम कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा। निगम के भवन को फूल, बिजली की झालरों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। उप नगर आयुक्त आशुतोष दुबे ने सफाई कर्मियों को मिठाई खिलाकर व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। कोविड संक्रमण से प्रभावित होने के कारण डॉ. इंदू अजनबी को उनकी रचना स्वच्छता गीत के माध्यम से योगदान के लिए बधाई दी गई। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, सहायक नगर आयुक्त अंगद गुप्ता, महाप्रबंधक जल वीएन द्विवेदी, पीके सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।