फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sutlej in Kho-Kho and Krishna Sadan was the first

खो-खो प्रतियोगिता में सतजुल और कृष्णा सदन रहे प्रथम

Thu, 30 Dec 2021 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Sutlej in Kho-Kho and Krishna Sadan was the first
शाहजहांपुर के तक्षशिला स्कूल में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। तक्षशिला पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें गंगा, सतलुज, नर्मदा तथा कृष्णा सदन के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। खो-खो में सतलुज और कृष्णा सदन प्रथम रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कक्षा 4 व 5 के छात्र-छात्राओं के बीच रस्सी कूद प्रतियोगिता में गंगा सदन के आयुष तथा जेहरा फातिमा प्रथम, कृष्णा सदन के अतीब और आईजा द्वितीय एवं सतलुज सदन के वरुण व तृष्टि तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 6 से 8 की बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में नर्मदा सदन के समर्थ, सतलुज सदन की रुनझुन प्रथम रहीं। सतलुज सदन के अकदास, गंगा सदन की नंदिनी द्वितीय तथा गंगा सदन के अक्षय तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बैडमिंटन युगल में बालक वर्ग में कृष्णा सदन के स्वास्तिक अग्रवाल, कुणाल सिंह ने पहला, गंगा सदन के श्रीमय, अली सिद्दीकी ने दूसरा तथा नर्मदा सदन के अनिरुद्ध व अफ्फान ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में गंगा सदन की बिनीश, शताक्षी प्रथम, कृष्णा सदन की खुशी, प्रियांशी द्वितीय, सतलुज सदन की रुकैया, जसलीन तृतीय रहीं। कक्षा 9 व 11 की खो-खो प्रतियोगिता बालक वर्ग में सतलुज सदन प्रथम, गंगा सदन द्वितीय, नर्मदा सदन तृतीय रहा। बालिका वर्ग में कृष्णा सदन प्रथम, गंगा सदन द्वितीय और नर्मदा सदन तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार खंडेलवाल, निदेशक अरुण कुमार खंडेलवाल ने सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रखर खंडेलवाल, राहुल यादव, प्रसून त्रिपाठी, वहीद अहमद, गोविंद सिंह, जिया उर रहमान, इमरान हुसैन, शीबा खान, अंजना, सीमा सक्सेना, नैना, मनीषा शर्मा, चेताली सहाय, अभ्यम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed