फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Survey of sugarcane area for the next crushing season will start from today

आज से शुरू होगा अगले पेराई सत्र का गन्ना क्षेत्रफल का सर्वे

Wed, 20 Apr 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Survey of sugarcane area for the next crushing season will start from today
शाहजहांपुर में मंगलवार को गन्ना भवन के सभागार में गन्ना सर्वे के बारे में अधिकारियों को दिशा निर? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पेराई सत्र 2022-23 के लिए गन्ना क्षेत्रफल के सर्वें का काम बुधवार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए जनपद को चार जोन में बांटकर 124 सर्किल बनाई गई हैं। साथ ही सर्वे टीमों में गन्ना विभाग और संबंधित चीनी मिलों के 153 कर्मचारी लगाए गए हैं। गन्ना भवन में मंगलवार को हुई विभागीय अधिकारियों की बैठक में जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) डॉ. खुशीराम भार्गव ने गन्ना सर्वे और उससे पहले होने वाले सैंपल सर्वे के बारे में शासन के निर्देशों की जानकारी दी।
विज्ञापन

डीसीओ ने बताया कि सर्वे का कार्य मीट्रिक प्रणाली पर आधारित होगा और जीपीएस तकनीक से किया जाएगा। किसानों को गत वर्ष की तरह अपने घोषणा पत्र विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन भरने होंगे। सर्वे कार्य सुगमता से कराने के लिए जनपद को तिलहर, पुवायां, निगोही और रोजा जोन में बांटा गया है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अपने जोन के प्रभारी होंगे। वही चीनी मिल कर्मचारियों और विभागीय गन्ना पर्यवेक्षकों की उपलब्धता के अनुसार सर्किल का निर्धारण कर सकेंगे। इसके तहत 500 से 1000 हेक्टेयर क्षेत्रफल की एक सर्किल बनाई जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपर मुख्य सचिव (गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग) संजय आर भूसरेड्डी के निर्देशानुसार प्रत्येक सर्वे टीम में एक विभागीय कर्मचारी (राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक अथवा समिति कर्मचारी) और एक चीनी मिल कर्मचारी शामिल करना अनिवार्य है। प्रत्येक सर्किल में एक प्रभारी होगा जो कि राजकीय अथवा गन्ना समिति का कर्मचारी होगा। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक टीम वार, तिथि वार और ग्राम वार गन्ना सर्वे की जानकारी किसानों को देंगे। आगामी 20 जून तक होने वाले सर्वे में एंड्राएड, अनलॉजिक और विजन टेक मशीनों का प्रयोग होगा। सर्वे के समय गन्ना किस्मों का नाम, फसल की दशा, ट्रेंच विधि, मानसून गन्ना बुवाई/शरद कालीन गन्ना बुवाई/बसंतकालीन गन्ना बुवाई, ड्रिप सिंचाई, सहफसली आदि विवरण सर्वे अभिलेख में अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीओ ने कहा कि यदि खेत में गन्ना पौधशाला अथवा प्रदर्शन के रूप में बोया गया है तो उसका क्षेत्रफल भी अंकित किया जाएगा। इसी के साथ आदर्श मॉडल प्लाट के अंतर्गत प्रत्येक गन्ना विकास परिषद में चुने गए उत्तम कृषकों का विवरण भी अलग से दर्ज किया जाएगा। बैठक में तिलहर व पुवायां मिल केे मुख्य गन्ना अधिकारी, रोजा, निगोही, मकसूदापुर लोनी मिल के महाप्रबंधक, सभी ज्यष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, इफको के प्रतिनिधि अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed