फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Suresh Kumar Khanna remained invincible for the ninth time

नगर विधानसभा. नौंवी बार भी अजेय रहे सुरेश कुमार खन्ना

Fri, 11 Mar 2022 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
Suresh Kumar Khanna remained invincible for the ninth time
जीतने के बाद खुशी मनाते नगर विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार खन्ना अपने समर्थकों के साथ । - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। तमाम आशंकाओं को धता बताते हुए सुरेश कुमार खन्ना लगातार नौंवी बार विजय पताका फहराने में कामयाब रहे। वहीं सपा प्रत्याशी तनवीर खां को हार की हैट्रिक का सामना करना पड़ा। 1989 में पहली बार सुरेश कुमार खन्ना नगर सीट से भाजपा विधायक बने थे। तब से अब तक, परिस्थितियां चाहें अनुकूल रहीं हों या प्रतिकूल, लगातार नौ बार सुरेश कुमार खन्ना जीत चुके हैं। 14 फरवरी को नगर विधानसभा में 54.10 प्रतिशत पोलिंग हुई थी।
विज्ञापन

123871 पुरुषों (55.75 प्रतिशत) और 98547 महिलाओं (52.18 प्रतिशत) ने वोट दिया। दो अन्य श्रेणी के लोगों ने भी मतदान किया था। एक वक्त ऐसा भी आया कि मतगणना की शुरुआत से ही बढ़त बनाकर चल रहे सुरेश खन्ना सपा प्रत्याशी से पीछे हो गए। 19वें राउंड में वह एक हजार से ज्यादा वोटों से पीछे हो गए थे। जलालनगर, किला क्षेत्र का बंपर वोट तनवीर को मिला।
विज्ञापन

इसके बाद फिर से सुरेश खन्ना ने बढ़त बना ली जो अंत तक कायम रही। वहीं तनवीर खां को 2012, 2017 के बाद 2022 में भी सुरेश कुमार खन्ना से मात खानी पड़ी। हालांकि इस बार हार का अंतर कम हुआ है। दो चुनावों में 15 से 20 हजार वोटों से हारने वाले तनवीर खां इस बार 9313 वोटों से हारे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री बनकर शहर चमकाया, जनता ने दिया इनाम
2017 में प्रचंड बहुमत से आई भाजपा सरकार में सुरेश कुमार खन्ना कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में शाहजहांपुर का पूरा ध्यान रखा। शाहजहांपुर को नगर निगम का दर्जा दिलाने के साथ ही उन्होंने विकास के कई अभूतपूर्व कार्य कराए। कोरोना काल में जिले के लोगों को वह मेडिकल सुविधाएं दिलाने के लिए वह काफी प्रयासरत रहे थे। यही वजह है कि जनता ने एक बार फिर से उन्हें जीत दिलाई।

हार की हैट्रिक लगा बैठे तनवीर खां
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां लगातार तीसरे बार सुरेश खन्ना से हारे हैं। नगर विधानसभा से सपा नेता विनय अग्रवाल भी दावेदारी कर रहे थे लेकिन पार्टी ने तनवीर पर भरोसा जताया था। तनवीर खां ने पूरा जोर लगाया लेकिन सुरेश खन्ना का किला नहीं ढहा सके।
2017 का परिणाम
भाजपा (सुरेश कुमार खन्ना)- 100734
सपा (तनवीर खां)- 81531
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed