{"_id":"6a36e96432eea266050fbbea","slug":"sunrisers-defeated-titans-by-27-runs-in-the-nigohi-premier-league-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-176710-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निगोही प्रीमियर लीग में सनराइजर्स ने टाइटंस को 27 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निगोही प्रीमियर लीग में सनराइजर्स ने टाइटंस को 27 रनों से हराया
विज्ञापन
निगोही। निगोही प्रीमियर लीग में निगोही-पुवायां मार्ग पर एक राइस मिल के मैदान पर सनराइजर्स ने टाइटंस को 27 रनों से शिकस्त दी। शावान अंसारी को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स निगोही ने 9.4 ओवरों में आठ विकेट खोकर सौ रन बनाए। सलामी बल्लेबाज आमिर खान ने 25 गेंदों में 34 रन की पारी खेली। मध्यक्रम में रमीज ने 10 गेंदों में 19 रन का योगदान दिया। अशर खान ने भी छह गेंदों में 18 रन बनाए। निगोही टाइटंस की ओर से परीक्षित ने 16 रन देकर तीन विकेट लिए। नूरुल हुदा ने दो और अमित राठौर ने एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए निगोही टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सनराइजर्स के गेंदबाजों के सामने उनके बल्लेबाज टिक नहीं पाए। टीम 7.1 ओवरों में आठ विकेट पर महज 73 रन ही बना सकी। मोहित भाटी ने नौ गेंदों में 26 रन की पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से सहयोग न मिलने के कारण टीम लक्ष्य से दूर रह गई। नूरुल हुदा ने 14 रन और राजा ने 11 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
सनराइजर्स निगोही के गेंदबाजों ने मैच को पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया। शावान अंसारी ने 12 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। तौकीर ने 12 रन देकर दो विकेट हासिल किए। शोभित ने भी 28 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। शावान अंसारी को उनके मैच जिताऊ गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।