फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sun Fiesta music winds of the book

सन फिएस्टा में बही गीत-संगीत की बयार

Mon, 04 May 2015 11:40 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 04 May 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sun Fiesta music winds of the book
सन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी का वार्षिकोत्सव सन फिएस्टा में रंगारंग कार्यक्रम हुए। दिन में विभिन्न रोमांचकारी प्रतियोगिताएं कराई गईं, सांस्कृतिक संध्या में सेेलेब्रिटी कलाकारों ने समां बांधा। समारोेेह में अतिथियों ने बीबीए और एमबीए के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं।
विज्ञापन

सन फिएस्टा के अंतर्गत दिन में शूटिंग, एरर रेक्टीफिकेशन, ऐडमैड शो, मूक अभिनय, रस्साकशी, रंगोली, डिबेट, वेबसाइट, पोस्टर मेकिंग, कैरम, टीटी, सिंगिंग, चेस आदि प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें मेजबान कॉलेज के अलावा शहर की अन्य शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता की और इनाम जीते। इन प्रतियोगिताओं में अंश गुप्ता, हिमांशु, शोएब, हरमन, रूपम, लवलेश, शिवांशु, प्रखर, शिवानी, अंशी, आयुषी, अमरप्रीत, शलीना, अर्चना, शिल्पी, पंकज, रोशनपाल, प्रखर, दीपांशु, आयुषी, शैली, शशि, सजल, मानस, प्रथा, शिवानी, अमन, अतितेश, सिमरन कौर, दीपांशु, प्रभात, शुभम, आमिर, उवैस, स्वाति, कल्पना, हिमांशु, ऐश्वर्या, तेजस्वी, प्रतीक विजेता रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव, एसडीएम सदर जयनाथ यादव ने छात्र-छात्राओं को उपाधियां तथा डॉ. नीना कपूर और डॉ. नीना सिंह ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इससे पूर्व समारोह का उद्घाटन डॉ. यूडी कपूर, डॉ. परविंदर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक संध्या में टीवी कलाकार शंभू शिखर, जूनियर राजू श्रीवास्तव, माधवी श्रीवास्तव, विश्वास रॉय आदि ने गीत-संगीत का जादू चलाया वहीं हास्य कलाकारों ने खूब ठहाके लगवाए। निदेशक पंकज भार्गव ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नमन कपूर, डॉ. अकबर, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, इना गुप्ता, डॉ. राजीव अग्रवाल, अभिजीत मिश्र, पूजा भार्गव, मिर्जा सईद बेग समेत बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed