{"_id":"acc3d37ed9418dd08a667b1471dd0329","slug":"sun-endurance-rajveer-anjali-hnsmuki-and-anang-pal-was-successful-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज, धीरज, राजवीर, अंजली, हंसमुखी और अनंग पाल ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज, धीरज, राजवीर, अंजली, हंसमुखी और अनंग पाल ने बाजी मारी
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में छावनी परिषद की ओर से रविवार को सुबह पांच किमी की मिनी मैराथन रेस आयोजित की गई। नागरिकों में राष्ट्र प्रेम की भावना के विकास के उद्देश्य से छह विभिन्न वर्गों में आयोजित मिनी मैराथन के प्रतिभागी उत्साह से लबरेज रहे। बाद में सभी वर्गों के विजेताओं को एसपी बबलू कुमार और कैंट बोर्ड के पदाधिकारियों ने नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विभिन्न वर्गों की मिनी मैराथन में शामिल होने के लिए छावनी परिषद कार्यालय के मैदान और सामने करियप्पा रोड पर सुबह आठ बजे से जनपद समेत हरदोई, बदायूं, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत आदि जिलों के प्रतिभागियों का मेला जुटने लगा। कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी ज्योति कुमार और उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित भी वार्ड मेंबेर निशांत यादव, गजेंद्र गंगवार, नीलम वर्मा, उर्मिला, रेखा राना, मुकेश कुमार आदि के साथ वहां पहुंच गए। सीईओ कुमार ने सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को चेस्ट नंबर जारी किए।
इस बीच, उपाध्यक्ष दीक्षित ने वार्ड मेंबरों की टीम के सहयोग से धावकों को नि:शुल्क कैप और तिरंगे झंडे बांटकर उनके वर्गों के अनुसार रेसिंग ट्रैक के स्टार्टर प्वॉइंट पर भेजा। सबसे पहले सामान्य वर्ग को दौड़ने का मौका दिया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि एसपी बबलू कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जनरल कैटेगरी की दौड़ आरंभ कराई। ट्रैक के दोनों ओर जगह-जगह समूहों में खड़े नागरिकों ने तालियां बजाकर और सीटी मारकर धावकों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद दस-दस मिनट के अंतराल पर अन्य वर्गों की प्रतियोगिताएं हुईं। क्रिएटिव आर्ट के प्रबंध निदेशक नरेंद्र सक्सेना के संचालन में हुए कार्यक्रम के अंत में एसपी बबलू कुमार, विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी राजेश कुमार, सहित कैंट बोर्ड के सीईओ और पदाधिकारियों ने विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं को क्रमश: 2000, 1500 और 1000 रुपये नगद इनाम के साथ प्रशस्ति पत्र भेंट किए।
0000000000000000000000000000000
यह रहे मिनी मैराथन प्रतियोगिता के विजेता
मिनी मैराथन सामान्य वर्ग में सूरज कुमार प्रथम, महेंद्र कुमार द्वितीय व सुरजीत कुमार तृतीय, सीनियर बालक वर्ग मेें धीरज कुमार प्रथम, जितेंद्र कुमार द्वितीय व कृष्ण मोहन तृतीय, जूनियर बालक वर्ग मेें राजवीर सिंह प्रथम, ज्ञानेंद्र द्वितीय व अनिकेत पाल तृतीय, सीनियर बालिका वर्ग में अंजली गौतम प्रथम, अनुराधा द्वितीय व प्रेमलता तृतीय, जूनियर बालिका वर्ग में हंसमुखी प्रथम, शीतल द्वितीय और शिबली व शिवानी तृतीय, सीनियर सिटीजन वर्ग में अनंग पाल सिंह प्रथम, हरिओम द्वितीय और इलियास खां तृतीय स्थान पर रहे।
000000000000000000000000000000
फर्राटा रेस के विजेता बने प्रदीप
मिनी मैराथन के आयोजन के अंतिम चरण में विशेष वर्ग के लिए 100 मीटर की फर्राटा रेस कराई गई। धावक प्रदीप ने यह प्रतियोगिता जीत ली। इस स्पर्धा में गौरव ने दूसरा और पायल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
000000000000000000000000000000
इन सभी का व्यवस्था में रहा सहयोग
मिनी मैराथन के आयोजन में प्रायोजक के तौर पर सिटी पार्क, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स, आरके ग्रुप, राज टेंट हाउस, गांधी टेक्निकल इंस्टीट्यूट के संचालकों, पदाधिकारियों, डॉ. परविंदर सिंह, प्रमोद खन्ना आदि का सहयोग रहा। प्रतियोगिता के दौरान यह सभी आयोजन स्थल पर मौजूद रहे।