{"_id":"68472ab877e577277f005954","slug":"summer-camps-conclude-today-you-will-get-a-chance-to-showcase-your-talent-at-the-district-level-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-145666-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: समर कैंपों का समापन आज, जिला स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: समर कैंपों का समापन आज, जिला स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप का समापन मंगलवार को होगा। कैंप के दौरान सीखी गईं विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन विद्यार्थी करेंगे। इसके बाद जिला स्तर पर आयोजन कराकर बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा।
स्कूलों में अवकाश होने पर 21 मई से जूनियर हाईस्कूल व कंपोजिट स्कूलों में समर कैंप का शुभारंभ किया गया था। कैंपों में विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियां कराई गई। उन्हें नृत्य से लेकर लोकगीत आदि सिखाए गए। मंगलवार को स्कूलों में समर कैंप का समापन होगा। कैंपों को यादगार बनाने के लिए महानिदेशालय से निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने अधिकारियों को समर कैंपों में शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाने को कहा था। स्कूलों में समापन के बाद छात्र-छात्राओं को जिला स्तर पर बुलाकर अधिकारियों के सामने प्रस्तुति कराई जाएगी। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक से सर्वश्रेष्ठ स्कूल की टीम को बुलाया जाएगा। रचनात्मक गतिविधियों का प्रदर्शन कराया जाएगा। शिक्षामित्र व अनुदेशक को भी बुलाएंगे। समर कैंप को यादगार बनाने का पूरा प्रयास रहेगा।