{"_id":"5dd133758ebc3e54990b0938","slug":"sugar-mill-shahjahanpur-news-bly3843694195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी चीनी मिल में मरम्मत के बाद शुरू हुआ पेराई कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी चीनी मिल में मरम्मत के बाद शुरू हुआ पेराई कार्य
विज्ञापन
पुवायां। मरम्मत के बाद शनिवार शाम से पुवायां की किसान सहकारी चीनी मिल में पेराई कार्य सुचारु हो गया। पेराई शुरू होने से हाइवे पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लाइन कम हो गई, लेकिन यार्ड में अभी भी गन्ने से भरी तमाम ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी हैं।
दस नवंबर से पेराई सत्र का शुभारंभ होने के बाद मिल सुचारु रूप से नहीं चल पा रही है। अक्सर खराबी के कारण मिल बंद होने से किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है और उन्हें कई दिन तक ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना भरकर खड़े रहना पड़ता है। 16 नवंबर को तड़के भी मिल की मशीनरी में खराबी आ गई और मिल को बंद कर देना पड़ा। गन्ने की तौल का कार्य भी रोक दिया गया। इससे किसान उत्तेजित हो उठे थे और उन्होंने खुटार-पुवायां मार्ग पर चक्का जाम कर दिया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया था।
मिल के जीएम कमल रस्तोगी ने किसानों से वार्ता कर गन्ने की तोल शुरू कराए जाने और गन्ने को यार्ड में डंप कराए जाने पर सहमति जताई थी। इसके बाद देर शाम मरम्मत के बाद मिल को फिर से शुरू किया गया। तौल शुरू होने से किसानों ने राहत की सांस ली। रात भर तौल होते रहने से सुबह तक हाइवे पर खड़ी गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों की भीड़ खत्म हो गई, लेकिन मिल यार्ड में अभी तमाम ट्रैक्टर ट्रॉलियां खड़ी हुई हैं। जीएम कमल रस्तोगी ने बताया कि अब मिल में पेराई कार्य सुचारु रूप से हो रहा है।