{"_id":"58f26e6d4f1c1b1c11cf6309","slug":"sudama-school-disrupts-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस को लेकर सुदामा विद्या स्थली में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस को लेकर सुदामा विद्या स्थली में हंगामा
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट स्कूलों में वसूली जा रही फीस, पाठ्यपुस्तकों, यूनिफार्म आदि के खिलाफ मुख्यमंत्री की नजर टेढ़ी होते ही अभिभावकों का नजरिया भी बदलने लगा है। शहर में एक के बाद एक प्राइवेट स्कूल निशाने पर लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को अतिरिक्त शुल्क वसूली को लेकर डॉ. सुदामा प्रसाद विद्या स्थली में अभिभावकों ने हंगामा काटा।
स्कूल में हंगामा होने की खबर डीएम-एसपी के कानाें तक जा पहुंची। एसपी ने तत्काल सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव और डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे को मौके पर भेेजा और कुछ ही देर में डीएम कर्ण सिंह चौहान भी स्कूल परिसर पर दाखिल हो गए। उन्होंने बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय को बुलाया और मामले की जांच कर आख्या देने के निर्देश दे डाले। इस बीच स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंच गए।
अधिकारियों और पुलिस को देख अभिभावकों ने स्कूल गेट पर नारेबाजी शुरू करके हंगामा खड़ा कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट दुबे ने अभिभावकों और कॉलेज अध्यक्ष तथा प्रधानाचार्य के साथ वार्ता की और फीस के बाबत जानकारी ली। अध्यक्ष पांडेय ने बताया कि उनके यहां कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया गया है और न ही लिया जाता है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद बीएसए और सिटी मजिस्ट्रेट ने सोमवार को डीएम के समक्ष दोनों पक्षों को उपस्थिति होने को कहा है।