फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sucide by homeguard

रुपये चोरी होने से परेशान होमगार्ड ने फंदे से लटककर आत्महत्या की

Thu, 27 Jan 2022 08:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
sucide by homeguard
शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बालातिराही निवासी होमगार्ड रामदेव पांडेय (56) ने मकान में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह जिला जेल में तैनात थे। कुछ दिन पहले घर से 22 हजार रुपये चोरी होने के बाद से परेशान रहते थे।
विज्ञापन

मूलता सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव पंचौली निवासी होमगार्ड रामदेव पांडेय जेल में ड्यूटी करते थे। उनका परिवार गांव में रहता था, जबकि वह खुद मोहल्ला बाला तिराही में अपने मकान में रहते थे। बुधवार दोपहर रामदेव कमरे में कुंडे में मफलर डालकर फंदे से लटक गए। शाम में मोहल्ले के लोगों को सूचना हुई तो चौक कोतवाली में खबर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बृहस्पतिवार को उनका शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे अजय ने बताया कि रामदेव पांडेय के 22 हजार रुपये चोरी हो गए थे। तब से वह काफी परेशान रहते थे। उनके शव को देखकर पत्नी पुष्पा पांडेय, बेटा अजय, विजय और रामकिशोर के आंसू नहीं थम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed