{"_id":"62252417813d1436a12c319a","slug":"sucide-by-coampany-manager-shahjahanpur-news-bly477440728","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए प्राइवेट कंपनी के मैनेजर का शव फंदे पर लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आए प्राइवेट कंपनी के मैनेजर का शव फंदे पर लटका
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव पल्हौरा निवासी सत्यम परमार का शव रविवार सुबह गांव कौढ़ा स्थित ससुराल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह बरेली की एक निजी कंपनी में मैनेजर था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
जीत सिंह का 32 वर्षीय पुत्र सत्यम परमार दो दिन पहले लखनऊ में मीटिंग गया था। वहां से शनिवार को लौटकर कौढ़ा स्थित अपनी ससुराल आ गया। उसकी पत्नी रूबी भी इन दिनों मायके में ही थी। परिजन के मुताबिक, सत्यम ससुराल में पेड़ के पास लेटा था। तभी उसने अपनी पत्नी को फोन लगाया। कॉल रिसीव नहीं होने के बाद अपनी मां से फोन पर बात की थी। उसके बाद उठकर वह पैदल ही चला गया। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
सुबह उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। फंदे पर शव को देखकर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर परिजन से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, सत्यम की शादी 2015 में रूबी से हुई थी। वह शराब पीने का आदी बताया जा रहा है।