फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Studies with the goal of serving the student

सेवा का ध्येय लेकर पढ़ाई करें छात्र

Mon, 30 Mar 2015 11:34 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
पुवायां (शाहजहांपुर) Updated Mon, 30 Mar 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
नगर के पुवायां इंटर कॉलेज में सोमवार को राजमाता मृदुल सिंह ने परीक्षाफल वितरित कर कक्षाओं में प्रथम तीन स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर राजमाता ने स्कूल के अतिथि कक्ष का भी उद्घाटन किया। उधर, नगर के प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि छात्र सेवा का भाव लेकर शिक्षा ग्रहण करें और अच्छे अंक प्राप्त कर कालेज के साथ ही जपनद का नाम भी रोशन करें।
विज्ञापन

पुवायां इंटर कॉलेज की कक्षा छह में सूरज विश्वकर्मा, संदीप कुमार, सुमित विश्वकर्मा, कक्षा सात पीयुष मौर्या, सलिल अग्निहोत्री आकाश शुक्ला, कक्षा आठ में शोभित कुमार, हरिशंकर शर्मा, विमलेश कुमार, आठ ख में मोहित कुमार, विनोद, सुरेंद्रपाल, आठ ग में कुसमित यादव, उसमान अली, राकेश कुमार आदि को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक राजीव कुमार सिंह, केपी सिंह, मेजर नरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य जेपी मौर्य, ने बच्चों को आशीवचन कहे। कार्यक्रम में भुवनेश सिंह, अंग्रेज सिंह, रविंद्र सिंह, राजीव लोचन गुप्त, राजेश कुमार, राकेश कुमार, विनोद वर्मा, प्रबल तिवारी, रामबहादुर, धनंजय वर्मा, उत्तम बाबू आदि का सहयोग रहा। संचालन संजय मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कॉलेज में कक्षा छह से नौ और 11 में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मनोज कुमार, वंदना, पवन तिवारी, संतोष कुमार, मधु, जितेंद्र आदि शिक्षक मौजूद रहे।


शहवेगपुर स्कूल में परीक्षाफल घोषित
शाहजहांपुर। सोमवार को ददरौल ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहवेगपुर में छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रों का वितरण किया गया। इस दौरान रिटायर्ड प्रधानाचार्य केशवचंद्र मिश्रा और राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता संतोष शरण अग्निहोत्री ने मौके पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक नफीस खां, प्रीति त्रिवेदी, प्रीति मिश्रा, ज्योति रस्तोगी, नीलिमा शर्मा, शाफिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed