{"_id":"65477f76d6dd8767130f96be","slug":"students-took-out-rally-from-ss-college-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-7701-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एसएस कॉलेज से छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एसएस कॉलेज से छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली
विज्ञापन
एसएस कॉलेज में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्राचार्य डॉ. आरके आजाद। संस्था
- मिशन शक्ति अभियान के फेज 4.0 के तहत किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मिशन शक्ति अभियान के फेज 4.0 के तहत एसएस कॉलेज की ओर से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रविवार को कॉलेज से मिशन शक्ति की रैली निकली गई। इसके साथ ही प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्राचार्य डॉ. आरके आजाद ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा, बालिका शिक्षा, महिलाओं को सुरक्षित एवं सुखद कार्य वातावरण प्रदान करना है।
उप प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि छात्राएं आत्मनिर्भर बने और अपने आप को कभी भी कमजोर महसूस न करें। शिक्षक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष मीना शर्मा ने छात्राओं को साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम समन्वयक अर्चना गर्ग के निर्देशन में चित्रकला विभाग की ओर से बालिका शिक्षित होगी तो समाज और राष्ट्र सशक्त होगा विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता हुई। राधा देवी ने पहला, किंजल दूसरा व शाहनूर बानो तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंग्रेजी विभाग की रचना शुक्ला की देखरेख में ‘लैंगिक समानता’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। रंजीत सिंह प्रथम, निशा सिंह द्वितीय व कमल वर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. पूजा वाजपेयी के निर्देशन में एकता दौड़ हुई। अखिलेश कुमार ने पहला, अजय गुप्ता ने दूसरा और कमल वर्मा ने तीसरा स्थान पाया। दौड़ में भावना देवी व रितू वर्मा प्रथम, निशा गुप्ता द्वितीय तथा सीमा देवी तृतीय स्थान पर रहीं।
निर्णायक मंडल में डॉ. आदित्य कुमार सिंह, डॉ. शालीन कुमार सिंह, डॉ. रमेश चंद्रा, डॉ. प्रज्ज्वल पुंडीर रहे। इस मौके पर प्रीति, व्याख्या सक्सेना, सीतू शुक्ला, रश्मि राठौर आदि शामिल रहे।